बाह। पोर्टल पर हुई शिकायत के बाद स्वास्थ्य विभाग ने जैतपुर के जीजी क्लीनिक संचालक सलीम सिद्दीकी को नोटिस जारी करके क्लीनिक पंजीकरण एवं चिकित्सीय योग्यता के दस्तावेज मांगे थे। दस्तावेज उपलब्ध न कराने पर एसीएमओ डॉ. जितेंद्र लवानियां ने शनिवार को क्लीनिक का निरीक्षण किया। टीम को देख कर संचालक क्लीनिक बंद कर भाग निकलने पर जैतपुर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।
एसीएमओ ने जैतपुर पुलिस को बताया कि 25 सितंबर को मिथलेश ने आईजीआरएस पर जैतपुर में सलीम सिद्दीकी की जीजी क्लीनिक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने क्लीनिक का निरीक्षण कर नोटिस जारी किया था। जिसमें क्लीनिक संचालक को पंजीकरण और चिकित्सीय योग्यता संबंधी प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने को कहा था। कोई अभिलेख प्रस्तुत न किए जाने पर शनिवार को वह कनिष्ठ सहायक सुमित कुमार के साथ क्लीनिक के निरीक्षण को पहुंचे थे। टीम को देखकर क्लीनिक बंद कर संचालक फरार हो गया। थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर के आधार जीजी क्लीनिक के संचालक सलीम सिद्दीकी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। जांच और आरोपी की तलाश की जा रही है। संवाद