फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बरात जाने की तैयारी, तभी दूल्हे के ताऊ संग हो गया ऐसा हादसा...मच गया कोहराम; मातम में बदल गईं खुशियां

Sat, 08 Feb 2025 08:38 AM IST
आगरा ब्यूरो अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

दूल्हे के ताऊ की इस प्रकार मौत होने के पूरा परिवार सदमे में है। परिजनों ने बताया कि वो पूरी तरह से स्वस्थ थे, अचानक न जाने क्या हो गया, जो इस प्रकार जान चली गई। 
 
विज्ञापन
शादी (सांकेतिक फाइल) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के बाह क्षेत्र के मंगदपुर गांव में बलवंत सिंह का परिवार बृहस्पतिवार की रात डीजे पर नाच गाकर शादी की खुशियां मना रहा था। शुक्रवार की सुबह बरात ले जाने की तैयारियों के बीच दूल्हे यश के ताऊ धर्मेंद्र सिंह (45) का शव चारपाई पर मिला। बाथरूम जाते समय ठोकर लगने पर वह लड़खड़ा कर गिर गए थे, उठ कर चारपाई पर सो गए। इसके बाद वे नहीं उठे। 
विज्ञापन


मंगदपुर के बलवंत सिंह के बेटे यश की शुक्रवार को बरात जानी थी। बृहस्पतिवार की रात परिवार ने डीजे पर नाच गाना कर शादी की खुशियां मनाई थी। दूल्हे के ताऊ धर्मेंद्र सिंह और मुन्नालाल पास में ही अलग-अलग चारपाई पर सोए थे। मुन्नालाल ने बताया कि आधी रात के बाद धर्मेंद्र सिंह पेशाब के लिए उठे थे। पैर में ठोकर लगने से लड़खड़ा कर गिर गए थे। उसके बाद आकर चारपाई पर सो गए थे। 

शुक्रवार को सुबह 9 बजे तक सोकर नहीं उठे तो परिजन जगाने गए तो उनका शरीर जकड़ा मिला। घबराए घरवाले बाह सीएचसी पर लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। घर पर शव पहुंचते ही शादी की खुशियों की जगह मातम पसर गया। पत्नी शकुंतला देवी समेत पूरे परिवार की रो-रोकर हालत खराब है। बाह के ब्लॉक प्रमुख लाल सिंह चौहान ने परिजन को ढांढ़स बंधाया। हर संभव मदद का भरोसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें