बाह। बटेश्वर में 106 करोड़ की लागत से हो रहे धार्मिक पर्यटन विकास का निरीक्षण रविवार शाम तीर्थ स्थल ट्रस्ट बटेश्वर के चेयरमैन अरिदमन सिंह ने किया। कॉरिडोर का निरीक्षण करते समय गोकुलनाथ मंदिर के पास बने प्रवेश द्वार के खंभे में झुकाव पर उन्होंने नाराजगी जताई। झुकाव को दूर करने के निर्देश ठेकेदार और इंजीनियरों को दिए। पत्थर लगाए जाने के बाद दिखने वाले गैप को दूर करने और एकरूपता लाने के निर्देश दिए। इस मौके पर श्रीनिवास गोयल, सुधीर चौधरी, बिंटू सिंह, पीयूष गुप्ता, आलोक गर्ग, वीके सिंह, ब्लॉक प्रमुख लाल सिंह चौहान आदि मौजूद रहे।