बाह। कमतरी की सोडियम नाइट्रेट बनाने वाली फैक्टरी में एमओपी (म्यूरेट ऑफ पोटाश) के 6 नमूने लेकर 1535 बैग सील किए गए थे। जिला कृषि अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि अग्रवाल इंटर प्राइजेज कछपुरा के मालिक सौरभ अग्रवाल के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3/7 में एफआईआर दर्ज कराई है। दिल्ली कार ब्लास्ट के बाद शुक्रवार को बाह के एसडीएम संतोष कुमार शुक्ला, एसीपी गिरीश कुमार ने जिला कृषि अधिकारी विनोद कुमार, अपर जिला कृषि अधिकारी गुफरान अहमद के साथ जैतपुर के कमतरी (कछपुरा) गांव में सोडियम नाइट्रेट बनाने वाली फैक्टरी में छापेमारी की थी। फैक्ट्री स्वामी सौरभ अग्रवाल ने उर्वरक प्राधिकार पत्र तो टीम के सामने प्रस्तुत किया था। लेकिन, स्टाक एवं बिक्री रजिस्टर, उर्वरक क्रय करने के बिल, पोस मशीन, कैश मीमो आदि अभिलेख प्रस्तुत नहीं कर सके थे। संवाद