फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: पेड़ से टकराया ट्रक... केबिन में फंसा ड्राइवर, पुलिस ने काट कर निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
बाह। आगरा इटावा स्टेट हाईवे पर जैतपुर के रामनगरिया के पास बुधवार की सुबह सामने से आ रहे वाहन को बचाने के चक्कर में ट्रक असंतुलित होकर खंदक के रास्ते पेड़ से टकरा गया। टक्कर से ट्रक का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। ट्रक की केबिन में ड्राइवर इटावा नया बेला गांव के ममकांत पांडेय फंस गए। हादसे की सूचना पर पहुंची जैतपुर पुलिस ने ट्रक की केबिन काट कर ड्राइवर को बाहर निकाला और जैतपुर सीएचसी पर भर्ती कराया। जहां से हायर सेंटर रेफर कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया कि सामने से आ रहे वाहन को बचाने के चक्कर में ट्रक अनियंत्रित हो गया था और पेड़ में जा घुसा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें