फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: कुल्हाड़ी से बच्ची का सिर फोड़ा, दंपत्ति समेत 3 पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
बाह। जैतपुर के नयेपुरा गांव में कहासुनी के विवाद में पड़ोसी परिवार ने घर पर धाबा बोलने एवं कुल्हाड़ी के प्रहार से 8 साल की मधु का सिर फोड़े जाने के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। नयेपुरा की अंजू देवी ने जैतपुर थाने में दर्ज कराई प्राथमिकी के मुताबिक 18 अक्तूबर शाम 7 बजे पूरा परिवार घर पर खाना खा रहा था। तभी गांव के विशाल, उनके भाई दिलीप, पत्नी करिश्मा लाठी-डंडा एवं कुल्हाड़ी लेकर घर में घुस आए।
विज्ञापन

अचानक हुए हमले से परिजन में अफरा-तफरी मच गई। कुल्हाड़ी के प्रहार से 8 साल की बेटी मधु का सिर फूट गया। चीख पुकार पर बस्ती के लोग आए तो हमलावर जान से मारने की धमकी देकर चले गए। 112 नंबर डायल किए जाने पर पुलिस आई और घायल मधु को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जैतपुर पर भर्ती कराया। गाली-गलौज के विरोध पर हुए विवाद की रंजिश में हमला किया गया है। जैतपुर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश में दबिश दी है। एसीपी बाह जितेंद्र कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस जांच एवं आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें