फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सड़क पर केक काटकर रास्ता रोका, चालक को पीटा, रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। एत्माद्दौला क्षेत्र के सीता नगर में सड़क पर केट काटकर साथी का जन्मदिन मनाते युवकों ने रास्ता मांगने पर ऑटो चालक की पिटाई लगा दी। मामले में 7 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

सीता नगर निवासी ऑटो चालक लखमी के अनुसार घटना सोमवार रात 8:30 बजे की है। वह घर लौट रहे थे। सीता नगर निवासी राज साथियों अर्जुन, दीपू, महेंद्र, गोलू, प्रशांत, टुंडा के साथ अपना जन्मदिन मना रहा था। मित्रों के साथ सड़क पर केक काट रहा था। उसने साइड देने के लिए कहा तो उन्होंने उसे लात-घूंसों से पीटा। ब्लेड से प्रहार करके लहूलुहान कर दिया। किसी राहगीर ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। एसीपी छत्ता हेमंत कुमार ने बताया पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें