फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: गहर्रा खुर्द के बाजरा केंद्र पर तीन दिन से नहीं तुला किसानों का बाजरा

विज्ञापन
गहर्रा खुर्द बाजार खरीद केंद्र पर उल्टे- सीधे लगे ट्रैक्टर।
विज्ञापन
अकोला। गांव गहर्रा खुर्द के सरकारी बाजरा खरीद केंद्र पर किसानों को वारदाना नहीं होने की बात बोलकर दो से तीन दिन तक खड़ा किया जा रहा है। किसानों ने केंद्र पर मौजूद कर्मचारियों पर 50 से 100 रुपये प्रति क्विंटल सुविधा शुल्क लेकर बाजरा तोलने का भी आरोप लगाया है। किसान भरतसिंह, देवेंद्र, संदीप सिंह, सोहन लाल, बलवीर सिंह, दलबीर सिंह, डिगंबर सिंह, मास्टर प्रेम सिंह आदि ने बताया कि केंद्र पर जिस किसान की कर्मचारियों से बातचीत हो जाती है उसका बाजरा तोल दिया जाता है। जो किसान उनकी बात नहीं मानता उनको वारदाना नहीं हैं या गोदाम में माल भरा हुआ है उठान होने के बाद तोला जाएगा बोलकर खड़ा कर दिया जाता है। बृहस्पतिवार को जिला खाद्य विपणन अधिकारी नन्द किशोर और तहसीलदार किरावली केंद्र का निरीक्षण करने पहुंचे तो किसानों ने उन्हें घेर लिया और नारेबाजी करने लगे। मजबूरन अधिकारियों को पुलिस बुलानी पड़ी तब जाकर किसान शांत हुए। जिला खाद्य अधिकारी ने बताया कि जिलाधिकारी के निदेंशानुसार सप्ताह में बृहस्पतिवार के दिन सिर्फ 20 क्विंटल से कम के किसानों का बाजरा खरीदने की व्यवस्था बनाई। केंद्र पर केंद्र प्रभारी की लापरवाही एक दर्जन से अधिक बड़े किसानों ने पहुंचकर अव्यवस्था कर दी थी। सभी किसानों को समझाकर शांत करा दिया है।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच की जाएगी। अगर केंद्र प्रभारी पर आरोप साबित होते हैं तो उस पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि बाजरा की 31 दिसंबर तक खरीद चलेगी। सभी किसानों का बाजरा खरीदा जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें