फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: आरओबी के हाइट गेज से टकराई बस, सवारियों में मची चीख-पुकार

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। शाहगंज स्थित ईदगाह रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) पर भारी वाहनों को रोकने के लिए आरओबी के दोनों तरफ हाइट गेज लगाए गए थे। स्थानीय लोगों ने बताया कि इसे अभी 24 घंटे भी पूरे नहीं हुए थे। मंगलवार रात तेज रफ्तार सवारियों से भरी बस उसमें जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस के शीशे टूट गए और रास्ता अवरुद्ध होने से लंबा जाम लग गया। हादसे के बाद डरकर चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बस में फंसे यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त बस और गिरे हुए हाइट गेज को रास्ते से हटवाकर यातायात सुचारू कराया। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि हाइट गेज से बस टकराने की यह घटना हुई है, गनीमत यह रही कि इसमें किसी के भी घायल होने की सूचना नहीं मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें