एआरएम के आदेशों की उड़ी धज्जियां — रोक के बावजूद जारी रहा निर्माण कार्यप्रोजेक्ट मैनेजर को हुई
- फोटो : samvad
अछनेरा। कस्बे में अंतरराज्यीय बस स्टैंड निर्माण में अनियमितता मिलने पर मंगलवार को एआरएम ने कार्य पर रोक लगा दी थी। एआरएम हेमंत तिवारी को निरीक्षण के दौरान पुरानी ईंटों के उपयोग होता मिला था। कार्यदायी संस्था के ठेकेदार ने आदेशों की अनदेखी करते हुए बुधवार को निर्माण कार्य जारी रखा। मामले की शिकायत प्रोजेक्ट मैनेजर कपिल सिंह से की गई। शिकायत पर उन्होंने अवर अभियंता वसीम किरमानी को मौके पर भेजा। अवर अभियंता ने निर्माण स्थल का निरीक्षण किया और जांच पूरी होने तक कार्य रोकने के निर्देश दिए। दीवार से ईंट निकालकर उसे जांच के लिए भेजा।
फतेहपुर सीकरी के भाजपा विधायक चौधरी बाबूलाल ने बस स्टैंड निर्माण के लिए मुख्यमंत्री को लिका था। इसके बाद बस स्टैंड निर्माण के लिए स्वीकृति 13 जनवरी को मिली थी। शासन ने कार्यदायी संस्था सीएनडीएस को निर्माण की जिम्मेदारी थी। 2.24 करोड़ रुपये का बजट मंजूर किया। मंगलवार को निर्माण कार्य की जांच करने एआरएम हेमंत तिवारी अछनेरा पहुंचे तो उन्हें पुरानी ईंटों का उपयोग किया जाता मिला था। वहीं रोक के बाद भी बुधवार को कार्य जारी रहने की शिकायत पर अवर अभियंता के पहुंचे। आरोप है कि शिकायत की भनक लगते ही ठेकेदार पुरानी ईंटों को हटाकर नई ईंटें मंगवा ली थी। कुछ हिस्सों में प्लास्टर कराकर खामियों को छिपाने का प्रयास किया गया। प्रोजेक्ट मैनेजर कपिल सिंह ने बताया कि अवर अभियंता को जांच के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही निर्माण कार्य आगे बढ़ाया जाएगा। फिलहाल संस्था को कोई भुगतान नहीं किया गया है। मानक अनुरूप कार्य पाए जाने पर ही भुगतान किया जाएगा।