फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: चंबल नदी की गोद में पहुंचे 25 घड़ियाल, तेजी से बढ़ रहा है कुनबा; अब 2481 हुई संख्या

Thu, 16 Jan 2025 10:03 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

चंबल में घड़ियालों का कुनबा बढ़ता ही जा रहा है। हाल में 25 घड़ियाल नदी में छोड़े गए, जिसके बाद उनकी संख्या  2481 पहुंच गई है।
 
विज्ञापन
बालू पर चहल-कदमी करता घड़ियाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तीन राज्यों राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश में बहने वाली चंबल नदी में बुधवार को 25 घड़ियाल छोड़े गए। इससे नदी में घड़ियालों की संख्या बढ़कर 2481 हो गई है। वर्ष 2024 की गणना में चंबल नदी में 2456 घड़ियाल मिले थे।
विज्ञापन


देवरी स्थित घड़ियाल केंद्र में 3 साल पहले जन्मे 98 घड़ियाल शिशुओं की देखरेख की जा रही थी। मध्य प्रदेश के मुरैना के डीएफओ सुजीत जे पाटिल के मुताबिक वयस्क होने पर मंगलवार को चंबल नदी के जैतपुर स्थित राजघाट में 25 घड़ियालों को छोड़ा गया है। जिनमें 4 नर और 21 मादा हैं। 

छोड़े गए घड़ियालों को टैग लगाए गए हैं। इससे चंबल नदी में उनके घूमने-फिरने पर नजर रखी जा सकेगी। घड़ियालों की दूसरी खेप भी जल्द छोड़ी जाएगी। बाह के रेंजर उदय प्रताप सिंह ने बताया कि छोड़े गए घड़ियाल चंबल नदी में विचरण कर अपना रहवास तय करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें