फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पिता-पुत्र का ठगी का खेल...युवक को दिया झांसा, मर्चेंट नेवी में लगवा देंगे नाैकरी; 11 लाख रुपये हड़पे

Sat, 22 Feb 2025 09:02 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में पिता-पुत्र ने  मर्चेंट नेवी में नौकरी लगवाने का झांसा देकर 11 लाख रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित की शिकायत के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। 
 
विज्ञापन
ठगी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना शाहगंज क्षेत्र के युवक से दुबई में मर्चेंट नेवी में नौकरी लगवाने के नाम पर 11 लाख रुपये की ठगी की गई। मामले में पिता-पुत्र सहित सात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


अयोध्या कुंज, शाहगंज निवासी मनोज कुशवाह ने पुलिस को बताया कि पड़ोसी अमित लवानिया ने अपनी पहचान कई लोगों से बताई। इसके बाद 11 लाख रुपये ले लिए। दो साल तक जेपी रेटिंग का कोर्स भी कराया। मगर, नाैकरी नहीं लग सकी। इस बारे में पूछने पर आरोपियों ने धमकी दी।

आरोप लगाया कि आरोपी एक गिरोह चला रहे हैं, जो बेरोजगारों को जाल में फंसाता है। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। इसमें अमित लवानिया, उनकी बेटी संजना लवानिया, राधारमण लवानिया, पंकज शर्मा, विक्की, जीतू कुशवाह और पुष्कर भी आरोपी हैं। एसीपी लोहामंडी मयंक तिवारी ने बताया कि साक्ष्य संकलन किया जा रहा है।
विज्ञापन


क्रेडिट कार्ड बनवाकर रकम की ठगी
अयोध्या कुंज निवासी अजय कुशवाह ने भी अमित लवानिया और उसकी पत्नी संजना लवानिया के खिलाफ एक और मुकदमा दर्ज किया गया है। इसमें आरोप लगाया कि उन्होंने बातों में फंसाकर उसके नाम से बैंक से क्रेडिट कार्ड बनवाए। उनका प्रयोग खुद किया। गोल्ड लोन भी ले लिया। रकम हड़प ली। 6.98 लाख रुपये का चूना लगा दिया। बाद में कुछ रकम दे दी। 3.38 लाख रुपये वापस नहीं किए।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें