फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: दिल्ली गेट पर गरजा नगर निगम का बुलडोजर, तीन दुकानों को किया ध्वस्त; कई टिन शेड गिराए

Thu, 09 Jul 2026 08:13 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

आगरा में नगर निगम का बुलडोजर बृहस्पतिवार को दिल्ली गेट क्षेत्र में गरजा। निगम की टीम ने कई अतिक्रमण को ढहा दिया। इसमें तीन अवैध दुकानें भी शामिल रहीं। साथ ही कई दुकानों के टिन शेड भी गिरा दिए। 
विज्ञापन
नगर निगम की टीम ने ढहाया अतिक्रमण। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीएम-ग्रिड की हरीपर्वत चौराहे से दिल्ली गेट होते हुए मदिया कटरा पुल तक सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। निर्माण के दौरान आने वाले अतिक्रमण पर बृहस्पतिवार को नगर निगम ने बुलडोजर चलाया। दिल्ली गेट पर सड़क किनारे बनी अवैध 3 दुकानों को ध्वस्त किया गया। कई दुकानों के टिन शेड गिरा दिए गए। सड़क किनारे रखा दुकानदारों का सामान टास्क फोर्स ने जब्त कर लिया।
विज्ञापन


हरीपर्वत-दिल्ली गेट रोड पर सीएम-ग्रिड योजना में काम की धीमी रफ्तार पर डीएम मनीष बंसल ने फटकार लगाई थी। इस पर नगर निगम की टीम ने बृहस्पतिवार दोपहर करीब 3 बजे दिल्ली गेट रोड पर बनी चाय की तीन दुकानों को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया। निगम की टास्क फोर्स ने दुकानों के बाहर निकले टिनशेड, तिरपाल और अन्य अतिक्रमण भी हटाए। 

इस दौरान दुकानदारों ने नगर निगम के अभियान का विरोध किया, लेकिन टीम ने अतिक्रमण ध्वस्त कर दिए। नगर आयुक्त संतोष कुमार वैश्य ने बताया कि सीएम ग्रिड योजना के तहत सड़कों का निर्माण होना है। नाले और यूटिलिटी डक्ट बनाई जा रही हैं, इसलिए कोई अतिक्रमण नहीं रहेगा। सभी सड़कों से अतिक्रमण हटाने का अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें