फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: फ्रेंड्स कॉलोनी में रास्ता बंद करने पर रोक, निगम ने लगाए लाल निशान; तीन दिन का अल्टीमेटम

Fri, 20 Nov 2026 11:01 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के शाहगंज स्थित फ्रेंड्स कॉलोनी में सार्वजनिक रास्ते पर तीन पिलर खड़े कर गेट लगाने की तैयारी को नगर निगम ने रुकवा दिया। निगम की टीम ने लाल निशान लगाकर संबंधित पक्ष को तीन दिन में अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी है।
 
विज्ञापन
नगर निगम आगरा
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के शाहगंज स्थित फ्रेंड्स कॉलोनी में आम रास्ते पर पिलर खड़े कर गेट लगाने की तैयारी के बीच नगर निगम ने बृहस्पतिवार को रोक लगा दी। मौके पर पहुंचकर अवैध निर्माण पर लाल निशान भी लगाए। साथ ही संबंधित पक्ष को तीन दिन में अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन


आरोप लगाया गया कि कॉलोनी के मकान संख्या 31-ए एमआईजी के सामने सार्वजनिक मार्ग पर तीन पिलर बना दिए गए थे। गेट लगाकर रास्ता बंद करने की तैयारी थी। स्थानीय निवासियों का आवागमन बाधित होने की आशंका थी। कॉलोनी के अध्यक्ष सुधीर टंडन और क्षेत्रीय लोगों ने नगर निगम प्रशासन से इसकी शिकायत की।

अवर अभियंता मुकेश कुमार के नेतृत्व में निगम की टीम ने स्थल का निरीक्षण किया। अतिक्रमण चिह्नित करते हुए लाल निशान लगाए और चेतावनी दी कि दी गई समय सीमा में पिलर नहीं हटे तो उन्हें तोड़ दिया जाएगा। नगर आयुक्त संतोष कुमार वैश्य का कहना है कि आमजन के आवागमन में बाधा उत्पन्न करने वाले अतिक्रमण स्वीकार्य नहीं हैं। तय समय में कब्जा न हटने पर नियमानुसार कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें