नगर निगम के अतिक्रमण हटाने के दाैरान कुछ दुकानदारों ने विरोध जताते हुए हंगामा किया। लेकिन भारी पुलिस बल और टास्कफोर्स के सामने उनकी एक न चली। टीम ने सड़क किनारे रखा सामान हटवाने के साथ ही अवैध विज्ञापन बोर्ड भी उखाड़ दिए।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
सड़क और फुटपाथ से कब्जे हटाने के लिए शनिवार को नगर निगम और पुलिस-प्रशासन की संयुक्त टीम ने टेढ़ी बगिया से कालिंदी विहार सौ फुटा रोड होते हुए बुद्धा पार्क तक अभियान चलाया। बुलडोजर से दर्जनों स्थायी व अस्थायी निर्माण, टिन शेड और अवैध होर्डिंग ध्वस्त कर दिए गए।
विज्ञापन
निगम ने शुक्रवार को मुनादी कराकर अतिक्रमणकारियों को स्वयं कब्जे हटाने की चेतावनी दी थी। इसके बावजूद फुटपाथ खाली न होने पर शनिवार सुबह प्रवर्तन दल ने कार्रवाई शुरू की। कुछ दुकानदारों ने विरोध जताते हुए हंगामा किया लेकिन भारी पुलिस बल और टास्कफोर्स के सामने उनकी एक न चली। टीम ने सड़क किनारे रखा सामान हटवाने के साथ ही अवैध विज्ञापन बोर्ड भी उखाड़ दिए।
अभियान के दौरान अपर नगर आयुक्त शिशिर कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट अमित कुमार और एसीपी हरीपर्वत बजरंग प्रसाद मौजूद रहे। नगर आयुक्त संतोष कुमार वैश्य ने कहा कि यातायात सुगम बनाने के लिए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। दोबारा अतिक्रमण करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।