फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: सीएम योगी के आने से पहले आगरा में चला बुलडोजर, होटल अमर से उपाध्याय हॉस्पिटल तक सब कर दिया साफ; VIDEO

Fri, 16 Oct 2026 09:21 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

मुख्यमंत्री के संभावित आगरा दौरे से पहले नगर निगम की एंटी-एनक्रोचमेंट टास्क फोर्स ने होटल अमर से उपाध्याय हॉस्पिटल तक अतिक्रमण हटाया। जेसीबी की मदद से अवैध कब्जे हटाए गए और दुकानों के बाहर रखे सामान, थड़ियां व टीनशेड जब्त किए गए।
 
विज्ञापन
आगरा में चला बुलडोजर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 मुख्यमंत्री के संभावित भ्रमण मार्ग को पूरी तरह सुरक्षित, सुगम और बाधा रहित बनाने के लिए नगर निगम की एंटी-एनक्रोचमेंट टास्क फोर्स ने गुरुवार को एक बड़ा अभियान चलाया।
विज्ञापन




इस विशेष अभियान के तहत होटल अमर से उपाध्याय हॉस्पिटल तक सड़क के दोनों किनारों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई की गई। सीएम ग्रिड योजना के अंतर्गत जारी निर्माण कार्यों के बीच सड़क की पटरियों और मुहानों पर अवैध रूप से किए गए दर्जनों कब्जों को जेसीबी और निगम की टीम की मदद से हटवाया गया। दुकानदारों द्वारा बाहर तक फैलाए गए सामान, अवैध थड़ियों और टीनशेड्स को ज़ब्त किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


चूंकि मुख्यमंत्री को इसी मार्ग से दिवंगत विधायक छोटे लाल वर्मा के आवास पर पहुंचना है, इसलिए सुरक्षा और यातायात सुगमता के लिहाज से यह कार्रवाई बेहद अहम रही। अतिक्रमण हटने से सड़क पर अब आवागमन के लिए अतिरिक्त जगह मिल गई है, जिससे वीआईपी काफिले की आवाजाही के दौरान किसी भी प्रकार की ट्रैफिक बाधा या असुविधा की गुंजाइश नहीं बचेगी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें