प्रधानमंत्री आवास योजना में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए नगर आयुक्त निखिल टी फुंडे को पुरस्कार प्रदान किया गया। इसी तरह किरावली नगर पंचायत के प्रतिनिधि को भी यह पुरस्कार दिया गया।
इंडियन अर्बन हाउसिंग कॉन्क्लेव 2022 में प्रधानमंत्री आवास योजना ‘150 दिन की चुनौती’ में आगरा नगर निगम को सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए देश में पहला स्थान मिला है। किरावली नगर पंचायत को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए देश में दूसरा स्थान हासिल हुआ है। राजकोट में बुधवार को आयोजित कान्क्लेव में प्रधानमंत्री आवास योजना में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए नगर आयुक्त निखिल टी फुंडे को पुरस्कार प्रदान किया गया। इसी तरह किरावली नगर पंचायत के प्रतिनिधि को भी यह पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन
शहरी विकास मंत्रालय ने पूरे देश में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत '150 दिन की चुनौती' दी थी। इसमें सबसे अच्छा प्रदर्शन आगरा ने किया। मंत्रालय की ओर से दी गई समय अवधि में आगरा ने दोनों किश्तें प्राप्त कर काम पूरा कर लिया। किरावली नगर पंचायत ने भी अच्छा प्रदर्शन कर देश में दूसरा स्थान प्राप्त किया। डीएम नवनीत चहल और नगर आयुक्त टीकाराम फुंडे ने इसका श्रेय अधिकारियों और कर्मचारियों की लगन और मेहनत को दिया है।