शीतलहर के कारण नगर निगम ने दर्जनभर से अधिक तिराहों और चौराहों पर गैस हीटर का संचालन शुरू किया है। ये हीटर एसएन मेडिकल कॉलेज, आगरा कैंट अटल चौक, ईदगाह बस स्टैंड, आईएसबीटी, भगवान टॉकीज, लेडी लॉयल हॉस्पिटल, बिजलीघर बस स्टैंड, रामबाग चौराहा पुल के नीचे, चिम्मन पूड़ी चौराहे पर, मंडलायुक्त कार्यालय चौराहा और सिकंदरा चौराहा पर गैस हीटरों की व्यवस्था की गई है। इनके संचालन के लिए कर्मचारियों की तैनाती भी की गई है। यह हीटर शाम से देर रात तक सार्वजनिक स्थानों पर जलाए जाते हैं।
नोडल अधिकारियों के साथ-साथ पर्यवेक्षक अधिकारियों को व्यवस्थाओं की नियमित निगरानी के लिए तैनात किया गया है।नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने कहा कि शीतलहर के दौरान किसी भी निराश्रित व्यक्ति को खुले में नहीं रहने दिया जाएगा। शेल्टर होम की सभी व्यवस्थाएं मानकों के अनुरूप रहें, इसके लिए नोडल और पर्यवेक्षक अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की गई है।
कोहरा और सर्दी बढ़ने के साथ ही सार्वजनिक स्थानों पर भी हीटरों की व्यवस्था की जा रही है।सभासदों ने अलाव जलवाने की मांग कीएत्मादपुर। कोहरे के साथ ही पड़ रही कड़ाके की सर्दी को देखते हुए सभासदों ने एसडीएम को पत्र देकर कस्बे में प्रमुख चौराहों, बाजार में अलाव की मांग की। इस दौरान सभासद माधवेंद्र नाथ सिंह, सोमेंद्र राजपूत, रविकांत बघेल, शुभम कुश, रजत सोनी, धर्मेंद्र बघेल आदि मौजूद रहे।