फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: खुले में कूड़ा फेंकने वालों की बढ़ेगी मुश्किल, नगर निगम भेजेगा घर पर नोटिस; 14 लोगों के खिलाफ कार्रवाई

Sun, 30 Aug 2026 06:04 AM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

आगरा में खुले में कचरा फेंकने वालों की मुश्किल बढ़ने जा रही है। नगर निगम ऐसे लोगों को चिह्नित कर कार्रवाई करेगा। 14 लोगों को नोटिस भी जारी किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
नगर निगम आगरा
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में खुले स्थानों पर कूड़ा फेंककर गंदगी फैलाने वालों के घर पर नगर निगम नोटिस भेजेगा। सार्वजनिक स्थानों, सड़क किनारे अथवा खाली पड़े भूखंडों पर कूड़ा फेंकने वालों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


जेडएसओ योगेंद्र कुशवाहा ने बताया कि गोबर चौकी सब्जी मंडी क्षेत्र में कचरा डालने वाले 14 लोगों को नोटिस दिए गए। सहायक नगर आयुक्त अशोक प्रिय गौतम ने बताया कि नगर निगम उन जगहों को चिह्नित कर रहा है, जहां नियमित कचरा फेंका जा रहा है। ऐसे में लोग खाली प्लॉट, नालों और सड़कों पर कचरा न डालें। 

नगर निगम की डोर-टू-डोर कलेक्शन व्यवस्था के माध्यम से ही गीला और सूखा कचरा अलग-अलग करके दें। नगर आयुक्त संतोष कुमार वैश्य ने बताया कि सड़कों, प्लॉट, नालों में कचरा फेंकने वालों की पहचान की जा रही है। पहले नोटिस दिया जाएगा फिर जुर्माना वसूला जाएगा। शहर के प्रति लोगों की जिम्मेदारी है कि वह इसे साफ रखने में सहयोग दें।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें