आगरा में बीते चार साल के स्वच्छ सर्वेक्षण में आगरा की रैंकिंग 16 से लुढ़क कर 85 पर आ गई है। इस बार के स्वच्छ सर्वेक्षण के नतीजे आने बाकी हैं, लेकिन उससे पहले आगरा नगर निगम ने सफाई पर खर्च होने वाला बजट इन चार सालों में ढाई गुना बढ़ा दिया है। खास तौर पर डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन के लिए बीते साल के मुकाबले 35 करोड़ से बढ़ाकर दोगुना यानी 70 करोड़ रुपये का बजट कर दिया गया है।