फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम आगरा: आउटसोर्स कर्मचारियों की आई मौज, अब मिलेगा न्यूनतम 20 हजार रुपये वेतन; प्रस्ताव को मिली हरी झंडी

Thu, 26 Nov 2026 02:24 PM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

नगर निगम कार्यकारिणी की बैठक में आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए न्यूनतम 20 हजार रुपये मासिक वेतन के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। अब इसे अंतिम स्वीकृति के लिए नगर निगम सदन में रखा जाएगा। बैठक में 1366.32 करोड़ रुपये के पुनरीक्षित बजट पर भी मुहर लगी।
 
विज्ञापन
आगरा नगर निगम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महापौर हेमलता दिवाकर कुशवाह की अध्यक्षता में हुई नगर निगम कार्यकारिणी की बैठक में बुधवार को आउटसोर्स कर्मचारियों को बड़ा तोहफा मिला। अब सभी कर्मियों को न्यूनतम 20 हजार रुपये मासिक वेतन मिलेगा। बैठक में इस प्रस्ताव के साथ ही वित्तीय वर्ष 2026-27 के पुनरीक्षित बजट को भी मंजूरी मिल गई।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की घोषणा पर अमल करते हुए नगर निगम कार्यकारिणी ने वेतन वृद्धि के प्रस्ताव को हरी झंडी दी। अब इसे अंतिम स्वीकृति के लिए नगर निगम सदन में रखा जाएगा। सदन से अनुमोदन मिलते ही नई वेतन व्यवस्था लागू कर दी जाएगी, जिससे निगम में तैनात आउटसोर्स कर्मियों को बड़ी आर्थिक राहत मिलेगी।

बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 के मूल बजट में संशोधन करते हुए आय और व्यय दोनों के अनुमान बढ़ाए गए हैं। निगम का मूल आय अनुमान 1192.16 करोड़ रुपये से करीब 174 करोड़ रुपये बढ़ाकर 1366.32 करोड़ रुपये कर दिया गया है। वहीं, मूल व्यय अनुमान 1429.67 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 1590.85 करोड़ रुपये तय किया गया है।
विज्ञापन


विद्युत शवदाह गृह का बजट चार गुना बढ़ा
बैठक के दौरान ताजगंज स्थित विद्युत शवदाह गृह की भट्ठियों के रखरखाव का बजट चार गुना बढ़ाया गया है। क्षेत्र बजाजा कमेटी की ओर से संचालित इस शवदाह गृह को अब 25 लाख के बजाय एक करोड़ रुपये मिलेंगे। इसके अलावा जलकल विभाग की आय का अनुमान 158.15 करोड़ रुपये पर यथावत रखते हुए व्यय अनुमान 143.17 करोड़ रुपये पुनरीक्षित किया गया है।

प्रोटोकॉल न मिलने पर महापौर ने जताई नाराजगी
बैठक में प्रोटोकॉल में देरी पर महापौर हेमलता दिवाकर कुशवाह नाराज हो गईं। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, वाहन और अनुदेशकों के भुगतान में हो रही देरी पर अफसरों को आड़े हाथों लिया। चेतावनी दी कि यदि व्यवस्थाएं जल्द दुरुस्त न हुईं तो वह निगम से मिले वाहन समेत सभी सरकारी सुविधाएं त्याग देंगी। महापौर की आपत्ति पर नगर आयुक्त संतोष कुमार वैश्य ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल व्यवस्थाएं सुधारने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें