फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्रीगण कृपया ध्यान दें, 15 घंटे तक की देरी से चल रही हैं ट्रेंने, देखिए समय सारणी

Thu, 12 Apr 2018 11:25 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
railways - फोटो : amar uajala
विज्ञापन
आगरा में तूफान के कारण बाधित रेलवे ट्रैक बुधवार को आधी रात के बाद सुचारु तो हो गया मगर संचालन गुरुवार तक पटरी पर नहीं आ सका। ज्यादातर ट्रेनें अपने तय समय से घंटों की देरी से चलीं। 
विज्ञापन


उधर, आगरा के स्टेशनों पर विद्युतापूर्ति ठप होने और इंटरनेट कनेक्टिविटी नहीं मिलने से ट्रेनों की लोकेशन भी नहीं पता लग पाई। स्टेशनों की पूछताछ खिड़कियों पर संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया। 

स्टेशनों पर पानी की किल्लत भी रही। बुधवार की शाम आए तूफान के कारण ओएचई ब्रेक डाउन और पेड़ों के टूटने से आगरा-दिल्ली और आगरा-जयपुर रेलमार्ग बाधित हो गए थे। 
विज्ञापन
Trending Videos

train - फोटो : amar ujala
अप और डाउन रूट बंद होने के बाद संरक्षा कर्मियों ने रात एक बजे दोनों ट्रैक क्लियर किए जा सके। इस दौरान 22 ट्रेनें प्रभावित हुई। 

गुरुवार को भी रेल यातायात पटरी पर नहीं आ सका। गतिमान एक्सप्रेस, शताब्दी एक्सप्रेस को छोड़कर कोई भी ट्रेन तय समय से नहीं चल रही है। 

देरी के कारण आगरा कैंट-झांसी पैसेंजर को गुरुवार को रद्द कर दिया गया। गुरुवार की शाम तक अप और डाउन रूट की ज्यादातर गाड़ियां विलंब से चल रही थीं। डीसीएम डा. संचित ने बताया कि लंबी दूरी की कुछ गाड़ियां ही लेट रही हैं। 

देरी से चलने वाली ट्रेनें

कोटा पटना एक्सप्रेस: 15 घंटे, 
श्रीधाम एक्सप्रेस: 01 घंटे
अमृतसर इंदौर एक्सप्रेस: 03 घंटे
गोरखपुर अहमदाबाद एक्सप्रेस: 3.30 घंटे
गोंडवाना एक्सप्रेस: 04 घंटे
आगरा कोलकाता एक्सप्रेस: 02 घंटे 
जयपुर इलाहाबाद एक्सप्रेस,: 02 घंटे
तूफान एक्सप्रेस: 05 घंटे
झेलम एक्सप्रेस: 45 मिनट
पंजाब मेल  30 मिनट
खजुराहो उदयपुर एक्सप्रेस: 01 घंटे
ताज एक्सप्रेस:  45 मिनट
लखनऊ आगरा इंटरसिटी: 03 घंटे
विज्ञापन

आगरा कैंट, फोर्ट स्टेशनों पर फंसे रहे यात्री

आगरा छावनी स्टेशन - फोटो : डेमो पिक
चौबीस घंटे से बिजली नहीं होने के कारण गुरुवार को यात्री प्रतीक्षालय में एसी और पंखे बंद रहे। इंटरनेट कनेक्टिविटी नहीं होने के कारण ट्रेनों की लोकेशन की जानकारी भी नहीं हो पा रही थी। 

इस कारण स्टेशन पर ट्रेनों के समय की उद्घोषणा भी नहीं हो रही थी। स्टेशनों पर पानी की किल्लत रही। गर्मी से यात्री परेशान रहे। स्टेशन अधीक्षक का कहना था कि बिजली नहीं होने के कारण कुछ समस्याएं आईं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें