फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताजमहल में दो विदेशी पर्यटकों पर बंदरों का हमला, सहम गए टूरिस्ट

Wed, 23 May 2018 09:14 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
बंदराें के हमले में घ्ाायल सैलानी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ताजमहल में फ्रांस की दो महिला पर्यटकों को मंगलवार सुबह बंदरों ने हमला कर काट लिया। बंदरों के झुंड के डर से पर्यटकों में भगदड़ मच गई। एएसआई ने बंदरों के हमले से घायल दोनों महिला पर्यटकों को अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह को ताजमहल में फ्रांसीसी पर्यटकों का दल जब इसकी सुंदरता में खोया हुआ था, तभी अचानक बंदरों के झुंड ने उन पर हमला कर दिया। सेंट्रल टैंक से आगे फोटोग्राफी में तल्लीन फ्रांसीसी पर्यटक अचानक हुए हमले से गिर गए। 

इनमें से दो महिला पर्यटकों 38 वर्षीय टीकू और 32 वर्षीय फॉसर्ड पर बंदरों ने पीछे से हमला कर दिया। इनमें से एक के पैर पर बंदर ने काट लिया तो दूसरे के पैर में पंजों से खून निकल आया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बंदरों के हमले में घायल पर्यटक - फोटो : अमर उजाला
एएसआई कर्मचारी ने व्हील चेयर पर दोनों पर्यटकों को एंबुलेंस तक पहुंचाया और प्राथमिक उपचार के लिए उन्हें हास्पिटल भेज दिया गया। एएसआई अधिकारियों ने बंदरों के उत्पात के पीछे नगर निगम को जिम्मेदार ठहराया है। 

ताजमहल में सुबह और शाम को बंदरों के झुंड पहुंचते हैं। दशहरा घाट से बंदरों का झुंड यमुना किनारे चमेली फर्श तक पहुंचता है और उसके बाद वह वाटर कूलर और मस्जिद के टैंक पर पहुंचते हैं। 

ताज के वाटर चैनल में पानी से अठखेलियां करने के दौरान वो तीन साल से लगातार पर्यटकों के लिए खतरा बने हुए हैं। इंदौर के बच्चों पर भी वो हमला कर बुरी तरह घायल कर चुके हैं। ताज में हर दिन 30 हजार पर्यटक पहुंचते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें