फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती से दरिंदगी: मजबूर कर मंदिर में रचाई शादी, फिर भी न रुका दरिंदा; हैवानियत की हदें कर दीं पार

Fri, 07 Aug 2026 10:26 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में युवती से दुष्कर्म, अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने और वायरल करने की धमकी देने के आरोपी को पुलिस ने एफआईआर दर्ज होने के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया, धमकाकर मंदिर में शादी की और बाद में घर में घुसकर भी दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
युवती का सांकेतिक फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगर के थाना ट्रांस यमुना पुलिस ने युवती से दुष्कर्म, अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने और उन्हें वायरल करने की धमकी देने के आरोपी को प्राथमिकी दर्ज होने के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर युवती को धमकाकर मंदिर में शादी करने और बाद में घर में घुसकर दुष्कर्म करने का भी आरोप है।
विज्ञापन

सहायक पुलिस आयुक्त छत्ता श्वेता वर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की गई थी। बुधवार को पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर हाथरस रोड स्थित वन सिटी कॉलोनी के पास से प्रशांत गौतम पुत्र रामेश्वर गौतम निवासी सती नगर को गिरफ्तार कर लिया। वह मूलरूप से नगला हरदासी, थाना बरहन का रहने वाला है।

नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करने का आरोप
पुलिस ने बताया कि चार अगस्त को युवती ने थाने में तहरीर दी थी। आरोप लगाया कि जनवरी में प्रशांत गौतम ने उसे नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया। इस दौरान उसकी अश्लील फोटो और वीडियो बना ली। इन्हीं फोटो-वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर आरोपी लगातार उसे ब्लैकमेल करता रहा। युवती का आरोप है कि धमकाकर आरोपी ने उससे मंदिर में शादी भी कर ली।
विज्ञापन

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह आरोपी के साथ नहीं रहना चाहती थी। इसके बावजूद आरोपी उसे अश्लील संदेश भेजकर परेशान करता और फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देता रहा। आरोप है कि 12 जुलाई को आरोपी उसके घर में घुस आया और जबरन दुष्कर्म किया। इसके बाद भी वह लगातार उसका उत्पीड़न करता रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें