फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुसीबत: एमजी रोड पर चलना हुआ मुश्किल, पांच मिनट की दूरी तय करने में लगा चार गुना समय; ट्रैफिक पुलिस भी बेबस

Thu, 19 Nov 2026 09:43 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के एमजी रोड पर मेट्रो निर्माण कार्य के चलते बुधवार को सुबह 11 से शाम 4 बजे तक भीषण जाम लगा रहा। पांच मिनट की दूरी तय करने में वाहन चालकों को 20 मिनट तक लगे। वहीं स्कूलों की छुट्टी के समय बच्चे भी जाम में फंसे रहे।
 
विज्ञापन
एमजी रोड - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एमजी रोड पर मेट्रो निर्माण कार्य के कारण साईं की तकिया से रावली पार करना मुश्किल हो गया है। बुधवार को सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक वाहनों की कतारें लगी रहीं। लोगों को 5 मिनट की दूरी तय करने में 20 मिनट तक लगा। यातायातकर्मी भी जाम खत्म कराने में नाकाम दिखे। वहीं स्कूलों की छुट्टी के समय एमजी रोड के हरीपर्वत और सेंट जोंस पर जाम में फंसकर बच्चे परेशान हुए।
विज्ञापन


आरबीएस चौराहे पर दोपहर में 1 बजे स्कूलों की छुट्टी के समय हालात बिगड़े। ट्रांसपोर्ट नगर और खंदारी हनुमान मंदिर चाैराहे की तरफ वाहनों को पुलिस रोक-रोककर निकाल रही थी। वाहनों का दबाव अधिक था। इस कारण परेशानी हुई। दोपहर 3 बजे तक दिक्कत रही। यही हाल सूरसदन से सेंट जोंस की तरफ जाने वाले मार्ग पर रहा। दोपहर में 2 बजे स्कूलों की छुट्टी के बाद देर तक जाम लगा।

हरीपर्वत चाैराहे पर मेट्रो के पिलर निर्माण के कारण वाहनों को एमडी जैन इंटर काॅलेज के सामने से यू-टर्न लेकर वापस हरीपर्वत चौराहे की तरफ आना पड़ता है। इसके बाद वाहन सेंट जोंस की तरफ जाते हैं। यू-टर्न पर दोनों तरफ के वाहन फंस रहे थे। इसके साथ ही चाैराहे पर आने पर लाइन लग रही थी। पुलिस खड़े हुए थे मगर वो वाहनों को निकालने में कुछ नहीं कर पा रहे थे। रावली पर भी स्थिति दिन भर बिगड़ी रही। यहां पर मेट्रो का कार्य चलने के कारण साईं का तकिया से कलेक्ट्रेट तक आने वाले वाहनों को परेशानी हुई। एडीसीपी अलका सिंह का कहना है कि मेट्रो के कार्य के कारण कुछ स्थान पर दिक्कत हैं। यहां पर पुलिस कर्मियों की संख्या बढ़ाकर यातायात व्यवस्था सुचारु की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें