फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra Metro: आगरा मेट्रो के कार्य में आई तेजी...कब तक पूरा होगा पहले कॉरिडोर का कार्य, देखें ये रिपोर्ट

Thu, 01 May 2025 12:26 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल काॅरपोरेशन (यूपीएमआरसी) ने पहले कॉरिडोर के स्टेशनों का निर्माण कार्य तेज कर दिया है। खंदारी तक रैंप एरिया पर यू-गर्डर लग गए हैं।
 
विज्ञापन
आगरा मेट्रो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने मेट्रो स्टेशन बनाने का कार्य तेज कर दिया है। खंदारी चौराहे से आईएसबीटी तक पिलर बन गए हैं। इन पर यू गर्डर रखने का कार्य चल रहा है।  उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के प्रोजेक्ट डायरेक्टर अरविंद राय का कहना है कि पहले कॉरिडोर में अभी तक तक ताज पूर्वी से मनकामेश्वर स्टेशन तक मेट्रो का संचालन हो रहा है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन

 अगस्त से आरबीएस स्टेशन तक मेट्रो चलाने की योजना है। आईएसबीटी, गुरु का ताल और सिकंदरा एलिवेटेड स्टेशन हैं, इनकी निर्माण प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। आईएसबीटी तक एलिवेटेड स्टेशन बनाने का कार्य लगभग 80% पूरा हो चुका है। इसके आगे गुरु का ताल और सिकंदरा स्टेशन बनाने के लिए बैरिकेडिंग भी कर दी गई है। 2026 मार्च तक सिकंदरा स्टेशन तक मेट्रो चलाने की योजना है।  इस तरह से ताज पूर्वी से सिकंदरा तक लोग मेट्रो में सफर कर सकेंगे।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें