फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra Metro Update: आईएसबीटी तक अगले साल चलने लगी मेट्रो, यू-गर्डर लगाए गए; कार्य में आई तेजी

Sun, 05 Oct 2025 01:42 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा मेट्रो के पहले कॉरिडोर के अंतिम तीन स्टेशन एलिवेटेड हैं। इनके कार्य को पूरा करने में तेजी लाई गई है। 
विज्ञापन
आगरा मेट्रो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल काॅरपोरेशन की टीम ने पहले कॉरिडोर के आईएसबीटी स्टेशन पर यू-गर्डर रखना शुरू कर दिया है। तीन गर्डर रखे गए हैं। इसका कार्य नवंबर तक पूरा हो जाएगा। इसके बाद चरणबद्ध तरीके से आगे के ट्रैक पर यू-गर्डर लगाए जाएंगे। उम्मीद है कि यहां अगले साल मेट्राे चलने लगेगी।
विज्ञापन


यूपीएमआरसी के उप महाप्रबंधक पंचानन मिश्रा ने बताया कि पहले कॉरिडोर ताज पूर्वी से सिकंदरा तक है। इसमें ताजू पूर्वी से मन:कामेश्वर स्टेशन तक मेट्रो चल रही है। इसी साल दिसंबर तक आरबीएस स्टेशन तक मेट्रो चलाई जाएगी। नवंबर में इसके ट्रायल शुरू हो जाएंगे।

इनके साथ ही आईएसबीटी स्टेशन को भी तैयार किया जा रहा है। यहां मेट्रो का स्टॉपेज बनेगा। इसके लिए पहली बार यू-गर्डर इस्तेमाल हो रहे हैं। पहले यहां पर ही गर्डर बनाए जाते थे, अब रुनकता और डौकी स्थित प्लांट से गर्डर मंगवाकर रखे जा रहे हैं।
विज्ञापन


गर्डर का वजन 160 टन है और इसकी लंबाई 28 मीटर है। भारी भरकम गर्डर होने के कारण 500 टन क्षमता की दो मशीनों का इस्तेमाल किया। इसके लिए शुक्रवार की देर रात कार्य शुरू किया गया। दो-तीन घंटे में यू-गर्डर का कार्य पूरा हो गया था। एहतियातन सर्विस रोड को बंद करना पड़ा था।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें