फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा मेट्रो अपडेट न्यूज: सुल्तानगंज क्रॉसिंग पर स्टेशन का ढांचा तैयार, यमुना पर पुल का काम तेज

Wed, 25 Nov 2026 01:42 PM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा मेट्रो के दूसरे कॉरिडोर पर निर्माण कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है। सुल्तानगंज क्रॉसिंग स्टेशन का कॉनकोर्स ढांचा तैयार हो चुका है, जबकि यमुना पर मेट्रो पुल के सभी पाइल और पाइल कैप का निर्माण पूरा कर लिया गया है।
 
विज्ञापन
आगरा मेट्रो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के दूसरे मेट्रो कॉरिडोर पर निर्माण कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है। सुल्तानगंज क्रॉसिंग पर मेट्रो स्टेशन का ढांचा तैयार हो गया है। यहां कॉनकोर्स के लिए क्रॉस आर्म और पाई गर्डर लगाने का काम पूरा कर लिया गया है। प्लेटफॉर्म के लिए भी तीन स्पैन रखे जा चुके हैं। वहीं, यमुना पर बनने वाले मेट्रो पुल के सभी पाइल और पाइल कैप का निर्माण पूरा हो गया है।
विज्ञापन


यूपीएमआरसी के संयुक्त महाप्रबंधक पंचानन मिश्र ने बताया कि सुल्तानगंज क्रॉसिंग स्टेशन का कॉनकोर्स आकार ले चुका है। यह स्टेशन का वह हिस्सा है, जो प्लेटफॉर्म के ऊपर और जमीनी स्तर से ऊंचाई पर बनाया जाता है। इसके लिए क्रॉस आर्म और पाई गर्डर का निर्माण पूरा हो चुका है। प्लेटफॉर्म के लिए तीन स्पैन भी रखे जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि यमुना पर बनने वाले मेट्रो वायडक्ट के सभी पाइल और पाइल कैप तैयार हो चुके हैं। यहां करीब सात पियर और छह पियर कैप भी निर्मित किए जा चुके हैं।

कमला नगर मेट्रो स्टेशन पर भी निर्माण कार्य चल रहा है। यहां कॉनकोर्स के लिए चार क्रॉस आर्म रखे जा चुके हैं और अन्य क्रॉस आर्म लगाने का काम जारी है। द्वितीय कॉरिडोर के शेष हिस्से में कुल 313 पियर बनाए जाने हैं। इनमें से 123 तैयार हो चुके हैं। इसके अलावा 121 यू-गर्डर और 73 पियर कैप का निर्माण भी पूरा कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें