फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra Metro: ताजमहल के आसपास जमीन के नीचे दौड़ेगी मेट्रो, भूमिगत होगा स्टेशन

Sun, 20 Dec 2020 12:01 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
आगरा में हो रहा आगरा मेट्रो का निर्माण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

ताजनगरी में मेट्रो चलेगी और मालूम भी नहीं पड़ेगा। ताजमहल के दीदार में कहीं मेट्रो का निर्माण नहीं दिखेगा। उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉपोरेशन (यूपीएमआरसी) ने इस तरह से मेट्रो रूट को शहर में डिजाइन किया है। मेट्रो का रंग भी हल्का ही रहेगा। ऐसे में ट्रेन छुपी-छुपी सी नजर आएगी।

विज्ञापन

 
आगरा मेट्रो परियोजना में काम शुरू होने के बाद अब दो बिंदुओं पर कागजी कवायद चल रही है। एक पहले मेट्रो स्टेशन ताजपूर्वी गेट का आर्किटेक्चरल डिजाइन फाइनल करना और दूसरा आगरा की मेट्रो का रंग कैसा हो। यूपीएमआरसी के उपमहाप्रबंधक पंचानन मिश्र ने बताया कि मेट्रो निर्माण से शहर की पुरातन बनावट में कोई फर्क नहीं पड़ेगा। न किसी अन्य बनावट में कोई रुकावट आएगी। 


घनी आबादी क्षेत्र में मेट्रो अंडरग्राउंड चलेगी। जबकि बाहरी हिस्सों में 20 से अधिक एलिवेटेड स्टेशन होंगे। ताजमहल देखते समय कहीं भी आपको मेट्रो का निर्माण नहीं दिखेगा। हल्का रंग होने के कारण मेट्रो छुपी-छुपी सी नजर आएगी। रूट का एलाइनमेंट बीच सड़क पर ही रहेगा, लेकिन निर्माण के दौरान यातायात प्रभावित नहीं होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ताजमहल के आसपास भूमिगत ट्रैक
पहले चरण में प्रस्तावित छह मेट्रो स्टेशन में ताजमहल, आगरा फोर्ट और जामा मस्जिद तीन भूमिगत होंगे। दोनों प्रमुख स्मारकों पर मेट्रो नहीं दिखाई देगी। कुल छह स्टेशन शहर के उस हिस्से में बनाए जा रहे हैं, जहां सबसे ज्यादा भीड़ है। यहां मेट्रो सुरंग में होकर चलेगी। भीड़भाड़ वाले इलाकों में लोगों को ट्रेन की मौजूदगी का एहसास नहीं होगा।

हल्का पीला हो सकता है मेट्रो का रंग
यूपीएमआरसी अधिकारियों ने आगरा मेट्रो के रंग को लेकर अभी पुष्टि नहीं की है लेकिन अनौपचारिक बयान में उन्होंने कहा कि मेट्रो का रंग हल्का पीला हो सकता है। गुलाबी रंग पर भी विचार चल रहा है। इस रंग की पट्टियां मेट्रो कोच पर बनाई जाएंगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें