फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा मेट्रो: संक्रमण के बावजूद नहीं थमा कार्य, रूप लेने लगा पहला मेट्रो स्टेशन ताजपूर्वी गेट

Tue, 18 May 2021 12:08 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (यूपीएमआरसी) ने दोहरी चुनौतियों से जूझकर ये मुकाम हासिल किया है। परियोजना निदेशक समेत कई अफसर संक्रमित हैं। पांच महीने में 50 पिलर का आधार तैयार हो चुका है। 18 पिलर भी खड़े हो चुके हैं।
विज्ञापन
आगरा मेट्रो - फोटो : @OfficialUPMetro
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संक्रमण की दूसरी लहर में जहां एक ओर कई योजनाएं व निर्माण कार्य थम गए हैं वहीं दूसरी ओर मेट्रो स्टेशन के निर्माण कार्य की रफ्तार जारी है। 50 पिलर का आधार तैयार होने से पहला मेट्रो स्टेशन ताजपूर्वी गेट भी अब स्वरूप ले रहा है। फतेहाबाद रोड पर 18 पिलर खड़े हो गए हैं जबकि 414 पाइल खोदी जा चुकी हैं।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (यूपीएमआरसी) ने दोहरी चुनौतियों से जूझकर ये मुकाम हासिल किया है। परियोजना निदेशक समेत कई अफसर संक्रमित हैं। श्रमिक भी चिंतित हैं फिर भी प्रोजेक्ट को समय पर पूरा करने के लिए दिनरात निर्माण कार्य हो रहा है। पांच महीने में 50 पिलर का आधार तैयार हो चुका है। 18 पिलर भी खड़े हो चुके हैं।

टीडीआई मॉल के सामने अब ताजपूर्वी गेट स्टेशन की बिल्डिंग के लिए क्षैतिज बीम बन रहे हैं। पहले स्टेशन के लिए तीन तरह के बीम की ग्रिड बनेगी। दो ग्रिड के छह पिलर का निर्माण युद्धस्तर पर चल रहा है। पिलर का आधार तैयार होने से अब ट्राइडेंट होटल के सामने से डिवाइडर से बैरिकेडिंग हटाने का काम सोमवार से शुरू हो गया है। यूपीएमआरसी के डीजीएम पंचानन मिश्र ने बताया कि बैरिकेडिंग हटाने के बाद खाली जगह में पौधरोपण किया जाएगा। हरियाली विकसित होगी।
विज्ञापन


बाकी है 171 पिलर का निर्माण 
फिलहाल तीन किमी में तीन एलिवेटिड मेट्रो स्टेशन व कॉरिडोर का निर्माण हो रहा है। इसमें कुल 686 पाइल खोदी जानी हैं। जिनमें 414 तैयार हो गई हैं। 171 पिलर का और निर्माण होना बाकी है। 
विज्ञापन

ये भी पढ़ें-
प्यार के आगे झुका परिवार: प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे, पुलिसकर्मी बने बराती 
आगरा महिला चिकित्सक हत्याकांड: हत्यारोपी को नहीं मिली जमानत, सनसनीखेज हत्या के बाद आरोपी ने किया था खुलासा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें