ताजनगरी में मेट्रो 12 स्मारकों की प्रतिबंधित परिधि को छूकर दौड़ेगी। इनमें 11 स्मारकों की चाहरदीवारी से प्रतिबंधित परिधि 100 मीटर है। सिर्फ ताजमहल का प्रतिबंधित क्षेत्र 500 मीटर है। सिकंदरा से ताजमहल तक पहले कॉरीडोर में नौ स्मारक और कालिंदी विहार से आगरा कैंट तक बनने वाले दूसरे कॉरीडोर चार स्मारक आएंगे। इनके प्रतिबंधित क्षेत्र से पांच से 50 मीटर दूरी पर कॉरीडोर बनेंगे।
चार स्मारकों के प्रतिबंधित क्षेत्र में निर्माण
12 में से चार स्मारक ऐसे हैं जिनसे कॉरीडोर प्रतिबंधित क्षेत्र में बनेगा। उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (यूपीएमआरसी) जिन स्मारकों के प्रतिबंधित क्षेत्र में होकर कॉरीडोर का एलाइनमेंट प्रस्तावित है उन स्मारक के लिए पुरातत्व विभाग से निर्माण को नियमित कराने की प्रकिया भी शुरू कर दी गई है।
यूपीएमआरसी के अधिकारी ने बताया 2010 में पुरातत्व स्मारक अधिनियम हुए संसोधन से अब यह राह भी आसान है। संशोधन एक्ट के मुताबिक राष्ट्रीय हित व जनहित से जुड़ी परियोजना के कार्यों को प्रतिबंधित परिधि में नियमित किया जा सकता है।
डिवाइडर के ऊपर बनेंगे कॉरीडोर
मेट्रो के दोनों कॉरीडोर का निर्माण राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच-2 और एमजी रोड के बीच डिवाइडर के ऊपर होगा। पिलर के ऊपर डक्टनुमा एलिवेटेड ट्रैक बनेगा।
30 नवंबर के बाद रफ्तार से होंगे काम
भारत सरकार के आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा 30 अक्तूबर को आगरा में मेट्रो प्रोजेक्ट की समीक्षा करेंगे। जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने बताया 30 अक्तूबर के बाद मेट्रो के कार्य तेजी से शुरू हो जाएगी। सभी बिंदुओं पर स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो जाएगी। प्रशासन की तरफ से जमीन संबंधित सभी कार्य पूर्ण कर लिए हैं।
(कॉरीडोर एक)
स्मारक मेट्रो स्टेशन प्रतिबंधित परिधि कॉरीडोर से दूरी
अकबर का मकबरा सिकंदरा 100 मीटर 105 मीटर
पत्थर का घोड़ा गुरु का ताल 100 मीटर 20 मीटर
गुरु का ताल गुरु का ताल 100 मीटर 12.5 मीटर
सलामत खां मकबरा आईएसबीटी 100 मीटर 160 मीटर
सादिक खां मकबरा आईएसबीटी 100 मीटर 160 मीटर
देहली गेट राजा की मंडी 100 मीटर 140 मीटर
जामा मस्जिद जामा मस्जिद 100 मीटर 170 मीटर
आगरा किला आगरा किला 100 मीटर 105 मीटर
ताजमहल ताजमहल 500 मीटर 505 मीटर
(कॉरीडोर दो)
देहली गेट संजय प्लेस 100 मीटर 355 मीटर
रोमन कब्रिस्तान एमजी रोड 100 मीटर 14 मीटर
लाल मस्जिद कमला नगर 100 मीटर 65 मीटर
रामबाग 100 मीटर 105 मीटर