फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra Metro: काम तय समय से तीन महीने पहले होगा पूरा, कार्य में आई तेजी; सुल्तानगंज से हाईवे पार करेगी मेट्रो

Sat, 13 Sep 2025 08:19 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा मेट्रो के कार्य में तेजी लाई गई है। इसके लिए मशीनों की संख्या भी बढ़ा दी गई है। इसी तेजी से कार्य होता रहा, तो तय समय से तीन महीने पहले ये परियोजना पूरी हो जाएगी। 
विज्ञापन
आगरा मेट्रो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल काॅरपोरेशन (यूपीएमआरसी) ने दूसरे कॉरिडोर का कार्य तेज करते हुए मशीनें बढ़ा दी हैं। एलिवेटेड ट्रैक बनाने के लिए तेजी से पिलर बनाए जा रहे हैं। इससे तय समय से तीन महीने पहले ही मेट्रो परियोजना पूरी हो जाएगी। शहर की 30 किमी क्षेत्र में मेट्रो ट्रेन चलने से लोगों के लिए यातायात सुगम हो जाएगा। दूसरे चरण में सुल्तानगंज पुलिया से मेट्रो ट्रैक आगरा-मथुरा हाईवे को पार करेगा। इसके लिए लंगड़े की चौकी पर बैरिकेडिंग लगा दी गई है।
विज्ञापन


दूसरे कॉरिडोर में आगरा कैंट से कालिंदी विहार तक एलिवेटेड ट्रैक बनेगा। ये करीब 15 किमी है और इसमें 14 स्टेशन हैं। पहले चरण में आगरा कैंट से आगरा कॉलेज तक ट्रैक बन रहा है। इसके अधिकांश पिलर बन गए हैं। इसे अगले साल मार्च तक शुरू कर दिया जाएगा। इसी कॉरिडोर में सुल्तानगंज की पुलिया तक पिलर बनाने का कार्य चल रहा है। इसके आगे ट्रैक को हाईवे पार कराते हुए लंगड़े की चौकी सर्विस रोड से गुजारा जाएगा।

 

इसके लिए बैरिकेडिंग कर कार्य शुरू कर दिया है। इसके आगे के ट्रैक बनाने के लिए भी कार्य चल रहा है। इस तरह से 2027 में जनवरी तक मेट्रो परियोजना पूरी हो जाएगी। इससे पहले 2027 अप्रैल में पूरा करने का समय था। शहर के 27 स्टेशनों के जरिये करीब 30 किमी में लोग मेट्रो का सफर कर सकेंगे।

 

पहले कॉरिडोर की बात करें तो ये ताज पूर्वी से सिकंदरा तक है। इसमें एसएन मेडिकल कॉलेज, आगरा कॉलेज, राजा की मंडी और आरबीएस स्टेशन बन गए हैं। इनमें सिविल कार्य अंतिम चरण में है। इसके अगले तीन स्टेशन आईएसबीटी, गुरु का ताल और सिकंदरा स्टेशन एलिवेटेड हैं और इसका निर्माण भी चल रहा है। ये काॅरिडोर अगले साल अप्रैल तक पूरा हो जाएगा और मेट्रो ताज पूर्वी से सिकंदरा तक चलने लगेगी।

 

यूपीएमआरसी के उप महाप्रबंधक पंचानन मिश्रा ने बताया कि मेट्रो परियोजना तीन महीने पहले ही जनवरी 2027 में पूरी हो जाएगी। यहां तक कि आगरा कैंट से आगरा कॉलेज स्टेशन तक भी तीन महीने पहले ही अगले साल अप्रैल तक मेट्रो सेवा शुरू हो जाएगी।

 

यमुना पर बनेगा पुल, हाईटेंशन लाइन होगी शिफ्ट
यमुना नदी पर मेट्रो के लिए पुल बनेगा। इसकी डिजाइन तैयार हो गई है। इसकी ऊंचाई करीब 15 मीटर होगी। यहां विद्युत लाइन है, जिसे यमुना पर बने पुराने पुल के नीचे से गुजारा जा रहा है। यमुना में पानी अधिक होने के कारण अभी ये कार्य अधूरा है। मंडी समिति पर 133केवी की हाईटेंशन लाइन है, इसे करीब 26 मीटर तक ऊंचा किया जाएगा।

 

यात्रियों के लिए हर स्टेशन पर बनेगा एफओबी
दूसरा कॉरिडोर एलिवेटेड है। इसमें आगरा कैंट से आगरा कॉलेज तक पांच स्टेशन हैं, इन सभी पर फुट ओवर ब्रिज (एफओबी) बनेगा। इसके अगले नौ स्टेशनों पर भी एफओबी की सुविधा की तैयारी है। इसके लिए स्टेशन स्थल पर स्थान के लिए सर्वे हो रहा है। यूपीएमआरसी अधिकारियों का कहना है कि सभी एलिवेटेड स्टेशन पर एफओबी होगा। इससे लोगों को हाईवे पार करने में सुविधा हो जाएगी।

 
विज्ञापन

ये हैं दोनों कॉरिडोर के स्टेशन
पहला कॉरिडोर: ताज पूर्वी, कैप्टन शुभम गुप्ता, फतेहाबाद रोड, ताजमहल, डॉ. आंबेडकर चौक, मन:कामेश्वर, एसएन मेडिकल कॉलेज, आगरा कॉलेज, राजा की मंडी, आरबीएस कॉलेज, आईएसबीटी, गुुरु का ताल, सिकंदरा।

दूसरा कॉरिडोर: आगरा कैंट, सदर बाजार, प्रतापपुरा, कलेक्ट्रेट, आगरा कॉलेज, हरीपर्वत, संजय प्लेस, भगवान टॉकीज चौराहा, सुल्तानगंज पुलिया, कमला नगर, रामबाग, फाउंड्री नगर, आगरा कृषि मंडी और कालिंदी विहार।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें