फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra Metro: आगरा मेट्रो का किराया...ताज से आरबीएस तक 30 रुपये का टिकट, इन्हें मिलेगी 10 फीसदी की छूट

Mon, 04 Aug 2025 10:59 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा मेट्रो का आरबीएस तक का किराया 30 रुपये तय कर दिया गया है। इस बीच चार स्टेशन पड़ेंगे। वहीं नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड बनवाने पर किराये में लोगों को 10 फीसदी की छूट मिलेगी।
विज्ञापन
आगरा मेट्रो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने मेट्रो ट्रेन के लिए पटरी बिछाने और सिग्नलिंग का कार्य तेज कर दिया है। अक्तूबर से आरबीएस स्टेशन तक मेट्रो चलाने की योजना है। यूपीएमआरसी ने इसका किराया भी जारी कर दिया है। ताज पूर्वी से आरबीएस स्टेशन तक 30 रुपये में सफर कर सकेंगे।
विज्ञापन


यूपीएमआरसी के उप महाप्रबंधक पंचानन मिश्रा ने बताया कि दो कॉरिडोर में मेट्रो ट्रेन 29.4 किमी में चलेगी। पहले कॉरिडोर में 14 स्टेशन हैं, जो ताज पूर्वी से सिकंदरा स्टेशन तक है। इसमें अभी ताज पूर्वी से मन:कामेश्वर स्टेशन तक मेट्रो चल रही है। अगले महीने में आरबीएस तक चार स्टेशन और तैयार हो जाएंगे। आरबीएस तक का टिकट 30 रुपये का होगा। वहीं नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड बनवाने पर किराये में 10 फीसदी की छूट लोगों को मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें