फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा मेट्रो: तेजी से कराया जा रहा बैरिकेडिंग का काम, छह किमी में लगेंगे लोहे के तीन हजार बोर्ड

Tue, 24 Nov 2020 05:49 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

  • फतेहाबाद मार्ग पर टीडीआई मॉल के सामने आगरा मेट्रो के पहले स्टेशन की आधारशिला एक दिसंबर को रखी जाएगी।
विज्ञापन
क्रेन से बैरिकेडिंग करते कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक दिसंबर को होने जा रहे आगरा मेट्रो के उद्घाटन के लिए फतेहाबाद रोड पर तैयारियां तेज हो गई हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रोजेक्ट का वर्चुअल शिलान्यास करेंगे। इससे पहले फतेहाबाद रोड पर टीडीआई मॉल से सड़क के बीच डिवाइडर के दोनों तरफ तीन-तीन किमी में बैरिकेडिंग होगी। मंगलवार को मौके पर तीन मीटर ऊंचे और दो मीटर चौड़े लोहे के पांच टन वजनी एलाइनमेंट बैरिकेडिंग बोर्ड को क्रेन की मदद से रखा गया है। 

विज्ञापन


फतेहाबाद रोड पर मेट्रो प्रोजेक्ट के कार्य में चार क्रेन और 150 से अधिक श्रमिक जुटे हुए हैं। आगरा मेट्रो के एक अधिकारी ने बताया कि टीडीआई मॉल से पीएसी ग्राउंड तक डिवाइडर के दोनों तरफ तीन-तीन किमी बैरिकेडिंग होगी। इसमें तीन हजार लोहे के बोर्ड इस्तेमाल होंगे। एक दिसंबर को मेट्रो प्रोजेक्ट शुरू करने के मद्देनजर बैरिकेडिंग के काम को तेजी से कराया जा रहा है। 




प्रशासनिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्चुअल शिलान्यास के दौरान ऑनलाइन जुड़ने की बजाय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आगरा भी आ सकते हैं। फतेहाबाद मार्ग पर टीडीआई मॉल के सामने आगरा मेट्रो के पहले स्टेशन की आधारशिला रखी जाएगी। शिलान्यास के बाद सिकंदरा से ताजमहल पूर्वी गेट तक 14 किमी के पहले कॉरीडोर पर काम शुरू होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

एक किमी में 500 बैरिकेडिंग बोर्ड

आगरा मेट्रो के तीन स्टेशन के एलिवेटेड ट्रेक एलाइनमेंट के लिए जमीन पर बैरिकेडिंग करने में एक किमी लंबाई में 500 बोर्ड का इस्तेमाल होगा। प्रत्येक बोर्ड 2 मीटर लंबा 3 मीटर चौड़ा है। बोर्ड नोएडा से ट्रक में मंगाए जा रहे हैं। 500 से अधिक बोर्ड अब तक लग चुके हैं।

10 स्टेशनों पर होगी पार्किंग की सुविधा

पहले चरण में मेट्रो के दोनों कॉरिडोर में दस स्टेशनों पर पार्किंग की सुविधा होगी। कॉरिडोर एक में सबसे बड़ी पार्किंग सिकंदरा, कॉरिडोर दो में सबसे बड़ी पार्किंग मंडी समिति मेट्रो स्टेशन पर बनेगी। दोनों कॉरिडोर पर पार्किंग के लिए पहले चरण में 95,515 वर्गमीटर भूमि आरक्षित की गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें