फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टूटे डिवाइडर, क्षतिग्रस्त फुटपाथ: आगरा-मथुरा हाईवे की ऐसी है हालत, हर पल हादसे का डर; जिम्मेदार बेखबर

Sat, 04 Apr 2026 12:14 PM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा-मथुरा हाईवे पर टूटे डिवाइडर, रिफ्लेक्टर और फुटपाथ से हादसों का खतरा बढ़ गया है। लोगों ने जल्द मरम्मत की मांग की है, जबकि एनएचएआई ने सर्वे के बाद काम शुरू करने की बात कही है।
विज्ञापन
आगरा-मथुरा हाईवे पर टूटे डिवाइडर, रिफ्लेक्टर और फुटपाथ - फोटो : wildlife sos
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिम्मेदारों की अनदेखी से आगरा-मथुरा नेशनल हाईवे की हालत बदहाल है। कई जगह डिवाइडर, रिफ्लेक्टर और फुटपाथ टूटे पड़े हैं। इससे वाहन चालकों को परेशानी होने के साथ ही हादसों का खतरा भी बढ़ गया है। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) की टीम हाईवे सर्वे कराकर मरम्मत नहीं करा रही है।
विज्ञापन


हाईवे के भगवान टॉकीज फ्लाईओवर पर डिवाइडर और रिफ्लेक्टर लंबे समय से टूटे हुए हैं। यहां करीब 70 से 80 डिवाइडर पाइप और रिफ्लेक्टर टूटे हैं। इन्हें ठीक नहीं कराया जा रहा है। रामबाग फ्लाईओवर से उतरते ही करीब 20 फीट फुटपाथ टूट चुका है। यहां किनारे पर बड़े पत्थर लगा दिए गए हैं। इसके कारण कई लोग घायल हो चुके हैं। वाहन चालकों और फुटपाथ पर चलने वाले लोगों को परेशानी हो रही है।

एनएचएआई के घटना प्रबंधक दीपक खटाना ने बताया कि भगवान टॉकीज फ्लाईओवर का सर्वे करा रहे हैं। टूटे हुए रिफ्लेक्टर और डिवाइडर पाइप को जल्द ही ठीक कराया जाएगा। वहीं एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर संदीप यादव ने बताया कि टूटे हुए फुटपाथ की मरम्मत कराई जाएगी। इसके लिए मुख्यालय प्रस्ताव भेज रहे हैं।
विज्ञापन





सड़क हादसों का रहता है खतरा
दयालबाग निवासी सौरभ चौधरी ने बताया कि भगवान टॉकीज फ्लाईओवर के रिफ्लेक्टर और डिवाइडर पाइप लंबे समय से टूटे हुए हैं। इससे रात में वाहन चलाते समय हादसों का खतरा रहता है। एनएचएआई को जल्द ठीक कराना चाहिए। 
विज्ञापन



फुटपाथ टूटने से चोट लगने का खतरा
 फाउंड्री नगर के रहने वाले धर्मेंद्र राजपूत का कहना है कि रामबाग फ्लाईओवर के पास फुटपाथ टूटा हुआ है। रात में चलते समय लोगों के इसमें गिरने का खतरा रहता है। यहां पर वाहन भी खड़े रहते हैं, इससे लोगों को और ज्यादा परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें