फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालिका को बहाने से अपने रिश्तेदार के घर ले गया वहशी, फिर उसके साथ की दरिंदगी

Sat, 10 Mar 2018 05:33 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
आगरा में थाना एत्माद्दौला क्षेत्र में 12 साल की बालिका से 50 साल के व्यक्ति ने दुष्कर्म किया। वह बालिका को बहाने से अपने रिश्तेदार के घर में ले गया था। बालिका के भाई के आने पर घटना की जानकारी हुई। 
विज्ञापन


पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 12 साल की बालिका घर में अकेली थी। पिता मजदूरी करते हैं। बालिका छत पर काम कर रही थी। 

मोहल्ले के एक घर में जीवनी मंडी निवासी 50 साल का मोहन आता जाता था। छत के रास्ते से वह बालिका के पास आ गया। बहाने से उसे अपने रिश्तेदार के घर में ले गया, यहां बालिका के साथ दुष्कर्म किया। 
Trending Videos
विज्ञापन

उधर, बालिका का भाई आ गया। बहन के नहीं मिलने पर उसकी तलाश की। शोरशराबा होने पर आरोपी मोहन भाग निकला। बालिका ने घटना की जानकारी दी। परिवारीजन बालिका को अस्पताल ले गए। 

इसके बाद पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया। शुक्रवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें