आगरा में ऑनलाइन ट्रेडिंग में मोटा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर साइबर अपराधियों ने एक व्यक्ति से आठ लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित को व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़कर अलग-अलग बैंक खातों में रकम जमा कराई गई।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर साइबर अपराधियों ने एक व्यक्ति से आठ लाख रुपये अलग-अलग खातों में जमा करवा लिए।
विज्ञापन
शक होने पर पीड़ित ने साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराकर धनराशि वापस दिलाने की मांग की है। संजय प्लेस स्थित एचआईजी फ्लैट्स निवासी रवि शंकर गौतम ने बताया कि अनजान नंबर से उन्हें ट्रेडिंग में मुनाफे का संदेश आया।
उन्हें एक व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ा गया। ग्रुप एडमिन दिवाकर सिंह ने ट्रेडिंग से संबंधित जानकारी देकर उनसे अलग-अलग खातों में ऑनलाइन आठ लाख रुपये जमा कराए। डीसीपी साइबर क्राइम आदित्य सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों का पता लगाया जा रहा है।