फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रेकिंग आगरा: छापे के दौरान तीसरी मंजिल से गिरा युवक, मौत के बाद भड़के परिजन; पुलिस पर उठे सवाल

Sat, 17 Oct 2026 10:46 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के रकाबगंज थाना क्षेत्र के रावली में जुए की सूचना पर पुलिस के छापे के दौरान ललित नामक युवक की तीसरी मंजिल से गिरकर मौत हो गई। परिजनों ने पुलिसकर्मियों पर युवक को नीचे फेंकने का आरोप लगाया है और घटना के बाद हंगामा किया।
 
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना रकाबगंज क्षेत्र के रावली में जुआ की सूचना पर पुलिस के छापे के दौरान एक युवक, ललित, की तीसरी मंजिल से गिरने के कारण मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस पर हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, शुक्रवार रात को छह पुलिसकर्मियों ने जुआ की सूचना पर रावली में छापा मारा था। परिजनों का आरोप है कि कुछ दिन पहले भी पुलिस ने आकर जुआ के नाम पर लूटपाट की थी और शुक्रवार रात को भी वे लूटने आए थे।
विज्ञापन


इसी दौरान हुई झड़प में ललित को पुलिसकर्मियों ने तीसरी मंजिल से नीचे फेंक दिया। घटना के बाद पुलिसकर्मी मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें