आगरा में दहेज में 25 लाख रुपये मांगने और विवाहिता से मारपीट कर गला दबाने की कोशिश के आरोप में थाना एकता पुलिस ने उसके ननदोई सुभाष चंद्र रावत को गिरफ्तार किया है। विवाहिता की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस के अनुसार, मामले में अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
आगरा में दहेज में 25 लाख रुपये की मांग करते हुए विवाहिता को प्रताड़ित करने, मारपीट और गला दबाकर हत्या की कोशिश के मामले में थाना एकता पुलिस ने ननदोई सुभाष चंद्र रावत को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
उसे 20 अक्तूबर को नगला वृंदावन सैमरी स्थित घर के बाहर से पकड़ा गया। एसीपी ताज सुरक्षा यतेंद्र नागर ने बताया कि विवाहिता की शादी 22 नवंबर 2022 को देवरी निवासी आर्यन उर्फ पिंटू के साथ हुई थी।
आरोप है कि शादी के बाद से पति, सास, तीन जेठ, तीन जेठानी, ननद और ननदोई दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। 17 सितंबर को ननदोई सुभाष चंद्र ने पिटाई की और गला दबाया। विवाहिता की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की थी।