फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: एसआईआर के बाद कहां घटे और बढ़े मतदाता? विधानसभावार जानें पूरी डिटेल; ये आंकड़े चौंका देंगे

Sat, 21 Nov 2026 12:01 PM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

एसआईआर के बाद आगरा जिले में 6,37,653 मतदाता घट गए। सात महीने में 43,884 नए नाम जुड़ने के बावजूद जिले में पुराने आंकड़े से 5,93,769 वोटर कम हैं। आगरा कैंट में सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज हुई, जबकि एत्मादपुर में सात महीने के दौरान सर्वाधिक 7,475 मतदाता बढ़े।
 
विज्ञापन
वोटर लिस्ट। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के बाद जिले में 6,37,653 मतदाता घट गए। बीते सात महीने में नौ विधानसभा सीटों पर सिर्फ 43,884 नए मतदाता ही जुड़ सके। एसआईआर से पहले जिले में 36,00,071 मतदाता थे। 10 अप्रैल को जारी अंतिम सूची में 29,62,418 रह गए थे।
विज्ञापन



 
Trending Videos

निर्वाचन विभाग की ओर से 9 नवंबर को जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक अब कुल मतदाता 30,06,302 हो गए हैं। पहले के मुकाबले अब भी 5,93,769 मतदाता कम हैं। आंकड़ों से साफ है कि एसआईआर के दौरान शिफ्ट हुए और नामों के दोहराव वाले मतदाता घटने से बड़ी गिरावट आई थी। शहरी सीटों पर ग्रामीण इलाकों की तुलना में करीब तीन गुना तक अधिक नाम कटे थे, जिससे प्रदेश में सर्वाधिक मतदाता घटने वाले शीर्ष 10 जिलों में आगरा सातवें और शीर्ष 15 विधानसभा क्षेत्रों में आगरा की तीन शहरी सीटें शामिल रही थीं।

 

सीटवार तुलना करें तो सबसे बड़ा उलटफेर आगरा कैंट में हुआ। यहां एसआईआर से पहले 4.82 लाख से अधिक मतदाता थे, जो 30.47 फीसदी (करीब 1.47 लाख) घटकर 10 अप्रैल को 3,35,784 रह गए थे। सात महीने के यहां 4,702 वोटर बढ़े हैं और अब संख्या 3,40,486 पहुंची है, जो पुराने आंकड़े से अब भी करीब 1.42 लाख कम है।
 

आगरा उत्तर में एसआईआर से पहले 4.54 लाख मतदाता थे, जो 26.58 फीसदी (करीब 1.21 लाख) गिरकर 3,33,439 रह गए थे। यहां 7,299 नए वोटर जुड़ने के बाद संख्या 3,40,738 हुई है, यानी अब भी करीब 1.13 लाख वोटर कम हैं। आगरा दक्षिण में भी 3.70 लाख से 25.68 फीसदी घटकर 2,75,069 हुए मतदाता अब 4,181 बढ़कर 2,79,250 तक ही पहुंच सके हैं, जो पुराने आंकड़े से करीब 91 हजार कम हैं।

 

ग्रामीण विधानसभा क्षेत्रों में गिरावट की दर अपेक्षाकृत कम रही थी लेकिन पुराने स्तर की भरपाई वहां भी पूरी नहीं हो सकी है। बाह में 27 अक्तूबर 2025 को 3,39,350 मतदाता थे, जो 14.15 फीसदी (48,009) घटकर 2,91,341 रह गए थे और अब 2,001 बढ़कर 2,93,342 हुए हैं। खेरागढ़ में 3,40,839 से 10.37 फीसदी (35,330) घटकर 3,05,509 हुए मतदाता अब 3,648 बढ़कर 3,09,157 तक पहुंचे हैं।

 

अन्य सीटों में एसआईआर के दौरान आगरा ग्रामीण में 17.21, एत्मादपुर में 10.28, फतेहाबाद में 10.22 और फतेहपुर सीकरी में 8.75 फीसदी मतदाता कम हुए थे।

 

एत्मादपुर में बढ़े सर्वाधिक मतदाता
10 अप्रैल से 9 नवंबर के बीच एत्मादपुर में सर्वाधिक 7,475 मतदाता जुड़ने से संख्या 4,20,574 से बढ़कर 4,28,049 हो गई है। वहीं आगरा ग्रामीण में 7,100 (3,74,334 से 3,81,434), फतेहपुर सीकरी में 3,765 (3,30,745 से 3,34,510) और फतेहाबाद में 3,613 (2,95,623 से 2,99,236) मतदाताओं का इजाफा हुआ है। ताजा सूची में 16,43,113 पुरुष, 13,63,106 महिला और 83 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं, जबकि 18 से 19 आयु वर्ग के 50,757 युवा मतदाताओं ने पंजीकरण कराया है।

 
विज्ञापन

विधानसभा क्षेत्रवार मतदाता

विधानसभा क्षेत्र

एसआईआर से पहले

एसआईआर के बाद

मौजूदा मतदाता

एत्मादपुर

4.68

4.20

4.28

आगरा कैंट

4.82

3.35

3.40

आगरा दक्षिण

3.70

2.75

2.79

आगरा उत्तर

4.54

3.33

3.40

आगरा ग्रामीण

4.52

3.74

3.81

फतेहपुर सीकरी

3.62

3.30

3.34

खेरागढ़

3.40

3.05

3.09

फतेहाबाद

3.29

2.95

2.99

बाह

3.39

2.91

2.93

कुल

36.00

29.62

30.06


नोट :: मतदाताओं की संख्या लाख में है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें