फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गजब का फर्जीवाड़ा: ईदगाह बस स्टैंड के सामने फर्जी पते पर खुल गया शराब ठेका, आबकारी निरीक्षक पर गंभीर आरोप

Fri, 24 Apr 2026 10:20 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में ईदगाह बस स्टैंड के सामने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर शराब का ठेका खुलने का मामला सामने आया है, जिसमें अधिकारियों की मिलीभगत के आरोप लगे हैं। शिकायत के बाद प्रशासन हरकत में आया है और जांच कमेटी गठित कर लाइसेंस निरस्त करने की प्रक्रिया शुरू की जा सकती है।
विज्ञापन
शराब की कंपोजिट दुकान - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में ईदगाह बस स्टैंड के सामने फर्जी पते पर शराब की कंपोजिट दुकान खुल गई। संपत्ति स्वामी विशाखापत्तनम में रहता है। जब उसे पता चला तो उसके पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई। उसकी संपत्ति नंबर 55/205 की जगह पर मकान नंबर 108 दर्ज कर ठेका खोलने के लिए फर्जी अनुबंध हो गया। शिकायत के बाद मामले में जांच बैठ गई है।
विज्ञापन

 

फ्रीगंज, गोशाला लेन निवासी पदम चंद्र पुत्र मूलचंद ने मुख्यमंत्री को भेजी शिकायत में कहा था कि ईदगाह बस स्टैंड के सामने 55/205 नंबर की संपत्ति है। उसकी एक दुकान में बिना उसकी अनुमति के फर्जी अनुबंध से शराब का ठेका खुल गया है। उसका संपत्ति नंबर बदल कर कूटरचित दस्तावेज तैयार किए। उक्त संपत्ति को 55/205 की जगह म.न.108 नंबर बताते हुए यह फर्जीवाड़ा हुआ। मकान नंबर 108 धनीराम की बगीची क्षेत्र में स्थित है जो वर्तमान स्थल से एक किमी. दूर है।
 
विज्ञापन

आरोप है कि इस ठेका आवंटन के लिए आबकारी निरीक्षक और ठेकेदार दोनों की मिलीभगत से यह फर्जीवाड़ा हुआ है। पीड़ित ने उसकी संपत्ति पर फर्जी दस्तावेजों से संचालित कंपोजिट दुकान का लाइसेंस निरस्त कराने की गुहार लगाई है। जिलाधिकारी मनीष बंसल ने मामले की जांच के लिए कमेटी गठित करने की बात कही है। जिला आबकारी अधिकारी केपी सिंह का कहना है कि लाइसेंस के लिए आवंटी ने जो चोहद्दी दी गई थीं, वहीं लाइसेंस जारी हुआ होगा। यदि फर्जी अनुबंध से लाइसेंस जारी हुआ तो उसे निरस्त किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें