फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: मानसून से पहले एक्शन मोड में आया नगर निगम, शुरू होगा 72 घंटे का नाला सफाई और सिल्ट उठान महाभियान

Wed, 10 Jun 2026 09:37 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

मानसून से पहले जलभराव की समस्या से निपटने के लिए आगरा नगर निगम बुधवार से 72 घंटे का विशेष नाला सफाई और सिल्ट उठान महाभियान शुरू करेगा। अभियान के दौरान दिन-रात सफाई कर नालों की जल निकासी क्षमता बढ़ाने और बारिश के दौरान जलभराव रोकने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
नगर निगम आगरा
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मानसून से पूर्व शहर को जलभराव की समस्या से राहत दिलाने के लिए नगर निगम प्रशासन बुधवार से 72 घंटे का विशेष नाला सफाई एवं सिल्ट उठान महाभियान शुरू करने जा रहा है। इस दौरान शहर के प्रमुख नालों, नालियों और जल निकासी तंत्र की व्यापक सफाई कराई जाएगी। सुबह, दोपहर, शाम और रात चारों समय अलग-अलग टीमें सफाई एवं सिल्ट उठान का कार्य करेंगी, ताकि कम समय में अधिक से अधिक क्षेत्रों को कवर किया जा सके।
विज्ञापन


सहायक नगर आयुक्त अशोक प्रिय गौतम ने बताया कि नगर निगम द्वारा मानसून की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार से लगातार 72 घंटे तक विशेष महाभियान चलाया जाएगा। अभियान के तहत सभी जोनों में तैनात अधिकारियों, सफाई निरीक्षकों, सुपरवाइजरों और सफाई कर्मचारियों को जिम्मेदारी सौंप दी गई है। नालों से निकलने वाली सिल्ट को तत्काल उठाकर निर्धारित स्थलों तक पहुंचाया जाएगा, जिससे दोबारा नालों में गाद न जाने पाए। जहां आवश्यकता होगी वहां अतिरिक्त मशीनें, जेसीबी, पोकलेन, ट्रैक्टर-ट्रॉलियां और अन्य संसाधन लगाए जाएंगे।

नगर आयुक्त संतोष कुमार वैश्य ने कहा कि मानसून को देखते हुए नगर निगम पूरी गंभीरता के साथ तैयारियों में जुटा है। 72 घंटे का विशेष नाला सफाई एवं सिल्ट उठान महाभियान शहर की जल निकासी व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें