महिला से चैन स्नेचिंग के आरोपियों को पुलिस ने दबोच लिया। मुठभेड़ के दौरान एक शातिर पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसके दूसरे साथी को भी गिरफ्तार कर लिया है।
आगरा में महिला से चैन स्नेचिंग के आरोपियों से बृहस्पतिवार देर रात थाना सिकंदरा और सर्विलांस टीम की चेकिंग के दौरान मुठभेड़ हो गई। एसीपी हरिपर्वत अक्षय महाडिक ने बताया कि बदमाशों ने 13 दिसंबर को महिला के गले से चेन लूटी थी।
विज्ञापन
मांगरोल रोड पर चेकिंग के दौरान रोकने पर बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश उपदेश उर्फ रॉकी के पैर में गोली लग गई, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दूसरे साथी को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।
आरोपियों के कब्जे से एक तमंचा, तीन जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस, घटना में प्रयुक्त अपाचे मोटरसाइकिल और छीनी गई चैन को बेचकर प्राप्त 30 हजार रुपये नकद बरामद किए गए।