फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा-कानपुर हाईवे पर छह घंटे तक जाम

Wed, 28 Oct 2015 02:17 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला अागरा
विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा-कानपुर हाईवे पर मंगलवार को छह घंटे तक लोग जाम से जूझते रहे। पुलिस की लापरवाही से मंडी समिति से कुबेरपुर और ट्रांस यमुना कालोनी तक लगे जाम में हजारों वाहन फंस गए। तीन घंटे बाद ट्रैफिक पुलिस और चीता मोबाइल के सिपाही पहुंचे लेकिन तब तक स्थिति विकराल हो चुकी थी। कड़ी मशक्कत के बाद टेढ़ी बगिया की तरफ से ट्रैफिक डायवर्ट करके वाहनों को निकाला गया।
विज्ञापन

दरअसल, मंडी समिति में चुनाव ड्यूटी के लिए आए वाहनों को हाईवे और सर्विस रोड पर खड़ा करवाया गया था। दोपहर तकरीबन 12:30 बजे ये वाहन शाहदरा चुंगी स्थित पंपों पर ईंधन भरवाने आने लगे तो लाइन लग गई। सर्विस रोड पर भी वाहन खड़े हो गए। पुलिस के इंतजाम नाकाफी होने के कारण जाम लग गया। रोडवेज बस, स्कूली बच्चों के वाहन, एंबुलेंस, आटो, मेटाडोर, ट्रक सहित अन्य वाहन फंस गए।
हाईवे के दोनों तरफ ट्रांस यमुना कालोनी और कुबेरपुर तक लंबी लाइन लग गई। लोगों ने वाहन सर्विस रोड से निकालने शुरू किए तो वे भी फंस गए लेकिन पुलिस नहीं पहुंची। 3:30 बजे ट्रैफिक पुलिस, होमगार्ड, चीता मोबाइल के सिपाहियों ने वाहनों को कालिंदी विहार सौ फुटा रोड से टेढ़ी बगिया की ओर निकालना शुरू किया। तकरीबन 6:30 बजे जाम की समस्या से राहत मिल सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सायरन बजाती रहीं एंबुलेंस
फीरोजाबाद की ओर से मरीजों को लेकर आ रहीं कई एंबुलेंस जाम में फंस गईं। मरीज परेशान हो गए। सायरन बजाती एंबुलेंस को भी निकलने का रास्ता नहीं मिल सका।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें