डिब्बे में थीं 16 सोने की चूड़ियां
सदर के सुल्तानपुरा निवासी सौरभ अग्रवाल की बाजार में सचिन ज्वैलर्स नाम से दुकान है। उन्होंने बताया कि शनिवार दोपहर तीन बजे के करीब दुकान पर ग्राहकों की भीड़ थी। कर्मचारी उन्हें जेवर दिखा रहे थे। इसी बीच काउंटर पर सोने की चूड़ियों का डिब्बा गायब हो गया। डिब्बे में 16 सोने की चूड़ियां थीं। जिनकी कीमत करीब 15 लाख रुपये थी। पहले उन्होंने माल चेक किया। डिब्बा नहीं मिलने पर सभी ग्राहकों को रोक लिया। सीसीटीवी की रिकॉर्डिंग देखी तो करीब तीन बजकर बीस मिनट पर एक महिला नकाब पहने अंदर आकर ग्राहकों के पास खड़ी हुई। उसने मौका देख डिब्बा उठाया और कपड़ों के अंदर छिपा कर चुपचाप दुकान से निकल गई।
दुकाननदार को लगाई लताड़
सूचना मिलते ही मौके पर थाना सदर पुलिस पहुंची। सीसीटीवी देखने के बाद संचालक को लापरवाही पर डांटा। इसके बाद एसीपी अमीषा के निर्देश पर तत्काल जांच शुरू की गई। आसपास के सीसीटीवी देखे गए। पुलिस अंदाजा लगा रही है कि महिला या तो आसपास की है और मौका पाकर उसने वारदात को अंजाम दिया है, या फिर इसमें किसी टप्पेबाजजैंग का इसमें हाथ है।
सूचना पर पुलिस पहुंची थी। प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस टीमें सीसीटीवी और अन्य माध्यम से महिला के बारे में पता कर रही है। जल्द मामले का अनावरण किया जाएगा। -अमीषा सिंह, एसीपी सदर