न्यू आगरा के बल्केश्वर से सराफ मनोज कुमार अग्रवाल की पत्नी रागिनी और बेटा कृष्णा रविवार शाम को लापता हो गए। वह घर से बाजार जाने की कहकर निकले थे।
इसके बाद लौटे नहीं। सराफ ने गुमशुदगी दर्ज कराई है। वहीं सराफ ने पत्नी और बेटे का फोटो को सोशल मीडिया पर डालकर तलाशने की गुहार लगाई है।
अनुराग नगर, बल्केश्वर निवासी मनोज कुमार अग्रवाल घर से ही कारोबार करते हैं। मनोज ने बताया कि रविवार शाम चार बजे वह घर आए तो पत्नी रागिनी बेटे के साथ जा रही थी।