गर्मी से परेशान पर्यटक्
- फोटो : अमर उजाला
तेज गर्मी के कारण दो पहिया वाहन सवारों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा, वहीं लू के थपेड़ों से स्कूल से लौटने वाले बच्चे बेहाल हो गए।
स्कूलों की छुट्टियां दोपहर 1.30 से 2 बजे के बीच होने के कारण ज्यादातर बच्चे दोपहर तीन बजे तक ही घर पहुंच रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार एक चक्रवाती सिस्टम पंजाब तथा आसपास के हिस्सों पर विकसित हो रहा है।
इसी के साथ एक ट्रफ लाइन उत्तर प्रदेश तक बन रही है। इसी वजह से मौसम में परिवर्तन संभावित है। इससे इन दो दिनों में तापमान से कुछ राहत मिल सकती है।
राज्य के पश्चिमी भागों के अलावा मध्य यूपी और पूर्वी क्षेत्रों के कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है। इससे तापमान में कमी आ सकती है, वहीं कुछ जगह गरज-चमक संग बूंदाबांदी के भी आसार रहेंगे।
मौसम का मिजाज बदलने के कारण आगरा में स्मारकों और बाजारों में लोगों के घूमने का समय भी बदल गया है। ताजमहल, आगरा किला, फतेहपुर सीकरी समेत स्मारकों पर अब दोपहर में सन्नाटा दिख रहा है।
वहीं कृषि विशेषज्ञों के मुताबिक जिन लोगों ने गेहूं की कटाई कर ली है, वे किसान उसकी मड़ाई आज या कल में कर लें। 27 और 28 के बीच बारिश होने की वजह से दिक्कत हो जाएगी।
जो किसान बारिश से पहले मड़ाई नहीं करा पाते हैं, वे अप्रैल के आखिरी दिनों तक रुकें। पहली मई के बाद ही मड़ाई करना अच्छा रहेगा मौसम विभाग के अनुसार मई के पहले सप्ताह में बारिश और तेज हवा की कोई गुंजाइश नहीं है।
शहर अधिकतम न्यूनतम
इलाहाबाद 42.8 22
झांसी 42.7 21.8
अलीगढ़ 41.8 20.6
आगरा 41.6 21.8
वाराणसी 41.2 21.1
सुल्तानपुर 41.2 19.2
कानपुर 40.8 20.8
मेरठ 40.7 19.3
लखनऊ 40.6 19.3
फुर्सतगंज 40.6 17.8