फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूबे में सबसे गर्म आगरा, पारा@43.5 डिग्री

Fri, 01 Jul 2016 01:26 AM IST
अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
माौसम - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूराो
विज्ञापन
जून का आगाज भी झुलसाती हुई गर्मी और लू के थपेड़ों से हुआ और विदाई भी। महीने के आखिरी दिन आगरा प्रदेश भर में सबसे गर्म रहा। गुरुवार को अधिकतम तापमान सामान्य से आठ डिग्री ऊपर 43.5 डिग्री दर्ज हुआ। सामान्य से इतना ज्यादा तापमान इस सीजन में अब तक नहीं हुआ। यही हाल रात में भी रहा। न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 6 डिग्री ज्यादा 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस महीने पारा बेशक 46 डिग्री के पार चला गया हो, लेकिन गुरुवार को उमस भरी गर्मी ने बेचैन कर दिया। न केवल रात, बल्कि दिन भी सबसे ज्यादा गर्म रहा।
विज्ञापन

शहर    अधिकतम    न्यूनतम
आगरा    43.5    31
बांदा    42    30.2
इलाहाबाद    41.5    30.5
झांसी    41.1    29.5
कानपुर    38.8    27.4
वाराणसी    3818    29.6
अलीगढ़ 38.6    29.6
लखनऊ    38.2    28.1
मेरठ    37.4    27.9
कल तक दस्तक देगा मानसून
सप्ताह भर से मानसून का इंतजार कर रहे लोगों के लिए राहत की खबर है। मानसून आने की परिस्थितियां अब बेहतर होने लगी हैं। ऐसे में शनिवार तक बादल मेहरबान होने के आसार हैं। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक लखनऊ पर ब्रेक होने के बाद मानसून अब जल्द ही आगरा और उसके आसपास अच्छी बारिश कर सकता है। शुक्रवार शाम से बादलों के छाने और शनिवार रात तक बारिश की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें