फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सिर्फ क्रिकेटर नहीं, कप्तान भी तैयार कर रहा आगरा

Thu, 08 Oct 2026 02:30 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
सान्वी भाटिया, ध्रुव जुरैल और दी​प्ति शर्मा।
विज्ञापन
आगरा। क्रिकेट में मंगलवार का दिन आगरा के लिए विशेष रहा। इसने आगरा की बदलती क्रिकेट तस्वीर भी सामने रख दी। यहां के ध्रुव जुरेल को इंडिया-ए की कप्तानी, दीप्ति शर्मा को भारतीय महिला वनडे टीम की उप कप्तानी और युवा सानवी भाटिया को उत्तर प्रदेश अंडर-19 महिला टीम की कप्तानी मिली। इन तीन खिलाड़ियों के हाथों में नेतृत्व आना एक अनोखी हैट्रिक बन गया।
विज्ञापन

आगरा क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष सुनील जोशन ने कहा कि एक ही दिन तीन खिलाड़ियों को अलग-अलग स्तर पर नेतृत्व की जिम्मेदारी मिलना गौरव का क्षण है। ध्रुव, दीप्ति और सानवी की सफलता शहर के युवा खिलाड़ियों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देगी। साथ ही यह भी तय हो गया कि आगरा सिर्फ क्रिकेटर नहीं, नेतृत्वकर्ता भी तैयार कर रहा है।
पूर्व रणजी क्रिकेटर और आगरा क्रिकेट एसोसिएशन के संयुक्त सचिव सर्वेश भटनागर ने कहा कि ध्रुव और दीप्ति ने बड़े मंच पर पहचान बनाई है। अब सानवी का कप्तान बनना अगली पीढ़ी के मजबूत होने का संकेत है। एक शहर से एक ही दिन तीन नेतृत्वकर्ता निकलना गर्व की बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-

सान्वी भाटिया, ध्रुव जुरैल और दीप्ति शर्मा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें