फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होमगार्ड भर्ती: 864 अभ्यर्थी पास, 22 ने उठाए मेडिकल पर सवाल; 29 अक्तूबर को फिर होगा परीक्षण

Thu, 22 Oct 2026 10:10 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में होमगार्ड भर्ती की मेडिकल परीक्षा में अब तक 864 अभ्यर्थी सफल हुए हैं, जबकि 22 अभ्यर्थियों ने जनपदीय चिकित्सा बोर्ड के परीक्षण पर आपत्ति जताई है। इन अभ्यर्थियों का 29 अक्तूबर को मंडलीय चिकित्सा बोर्ड दोबारा परीक्षण करेगा। पहले अनुपस्थित रहे पुरुष अभ्यर्थियों को भी 22 अक्तूबर को उपस्थित होने का अंतिम मौका दिया गया है।
 
विज्ञापन
होमगार्ड भर्ती - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 होमगार्ड भर्ती की मेडिकल परीक्षा में 10 दिन में 864 अभ्यर्थी सफल हुए हैं। 22 असफल अभ्यर्थी जनपदीय चिकित्सा बोर्ड के परीक्षण से संतुष्ट नहीं हैं। उन्होंने मंडलीय चिकित्सा बोर्ड से दोबारा परीक्षण कराने की अपील की है, जिसकी तिथि 29 अक्तूबर तय की गई है।
विज्ञापन


जिला कमांडेंट होमगार्ड राहुल कुमार ने बताया कि उत्तर प्रदेश होमगार्ड स्वयंसेवकों के पदों पर नामांकन प्रक्रिया-2025 चल रही है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने आगरा के 1232 चयनित पुरुष, महिला अभ्यर्थियों की सूची उपलब्ध कराई है। इन सभी का चिकित्सा परीक्षण 12 अक्तूबर से पुलिस लाइंस में जनपदीय चिकित्सा बोर्ड कर रहा है। 21 अक्तूबर तक बुलाए गए 900 अभ्यर्थियों में से 886 उपस्थित रहे, जबकि 14 अनुपस्थित थे।

असफल अभ्यर्थियों के लिए मंडलीय चिकित्सा बोर्ड के समक्ष परीक्षण के लिए बुलावा पत्र पुलिस लाइंस, आगरा पर वितरित किए जा रहे हैं। पुरुष अभ्यर्थियों का चिकित्सा परीक्षण 22 अक्तूबर तक होगा, जबकि महिला अभ्यर्थियों का परीक्षण 23 से 25 अक्तूबर तक किया जाएगा। जो पुरुष अभ्यर्थी पहले अनुपस्थित रहे, वे 22 अक्तूबर को सुबह 9 बजे अपने मूल अभिलेखों के साथ पुलिस लाइंस में उपस्थित हों। यह उनके लिए अंतिम मौका है। चिकित्सा परीक्षण में घड़ी, मोबाइल, झोला व संदिग्ध वस्तुएं परिसर में ले जाना प्रतिबंधित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें